लाइव टीवी

Rohan Mehra Kanchi Singh: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai का कपल हुआ अलग, 5 साल से रिलेशनशिप में थे रोहन और कांची

Updated Feb 23, 2021 | 16:02 IST

Rohan Mehra Kanchi Singh breakup, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहन मेहरा और कांची सिंह की मुलाकात टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। तब रोहन अभिनेत्री युक्ती कपूर को लेकर चर्चा में थे...

Loading ...
रोहन सिंह और कांची सिंह।
मुख्य बातें
  • रोहन मेहरा और कांची सिंह टेलीविजन जगत के चर्चित कपल हैं।
  • रोहन और कांची पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • अब चर्चा है कि दोनों के बीच दरार आ गई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार रहे रोहन मेहरा और कांची सिंह चर्चा में हैं। रोहन और कांची पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब चर्चा है कि रोहन मेहरा और कांची सिंह से रिश्ते सालभर से ठीक नहीं हैं दोनों के बीच दरार आ रही है। कपल के करीबी दोस्तों ने सूचित किया है कि रोहन मेहरा और कांची सिंह ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। 

टीवी कपल के रिलेशनशिप खत्म होने की पुष्टि तब हो गई जब यह पता चला कि रोहन मेहरा और कांची सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने सेल्फ लव पर कैप्शन लिखते हुए एक सोलो तस्वीर पोस्ट की थी। 

अब टेलीचक्कर कांची सिंह ने बताया, 'मेरी किसी के लिए कोई हार्ड भावना नहीं है। मैं अपने जीवन में शांति पर हूं। और मैं इस विषय पर बात नहीं करना चाहती हूं।'

रोहन मेहरा और कांची सिंह की मुलाकात टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। जब कांची सिंह सिंगल थीं, तब रोहन मेहरा अभिनेत्री युक्ती कपूर के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में थे। बताया जाता है कि हिना खान उन पहले लोगों में से एक थीं जिन्हें यह पता था कि वो दोनों डेटिंग कर रहे हैं। रोहन मेहरा ने उनको ये बात बताई थी। 

टीवी एक्टर रोहन मेहरा ने अब तक अपने ब्रेकअप पर एक भी शब्द नहीं कहा है। ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों एक साथ रह रहे थे। रोहन मेहरा ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्ष का किरदार निभाया था, जबकि कांची सिंह गायू के रोल में थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।