लाइव टीवी

ये र‍िश्‍ता क्‍या कहलाता है में मंजरी करवाएगी अभि और अक्षरा की सगाई, ऐसे बदलेगी शो की कहानी

Updated Jan 03, 2022 | 20:22 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अभिमन्यु और अक्षरा के प्यार को पूरा करने के लिए मंजरी अब बड़ा कदम उठाने वाली है।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट।
  • मंजरी पूरा करेगी अभिमन्यु का अधूरा प्यार।
  • अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी की हीरो बनेगी मंजरी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में ऐसे मोड आएंगे जिसकी वजह से अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी प्रभावित होगी। अभिमन्यु और अक्षरा के जीवन में अब नए मोड़ आने वाले हैं। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अभिमन्यु के सामने इस राज से पर्दा हट जाता है कि उसकी जान आरोही ने नहीं बल्कि अक्षरा ने बचाई थी। इसके साथ अभिमन्यु के एडॉप्शन का राज भी सबके सामने आ जाता है। लेकिन आने वाले एपिसोड में जो ट्विस्ट आएंगे वह इस टीवी सीरियल की कहानी को और रोचक बना देंगे।

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा हर एक मोड़ पर एक दूसरे के करीब होते जाएंगे। इन दोनों की जिंदगी में अब एक बड़ा बदलाव आने वाला है और यह बदलाव कोई और नहीं बल्कि अभिमन्यु की मां लाएगी। फिलहाल अभिमन्यु और आरोही की सगाई की प्लानिंग हो रही है। इस दौरान मंजरी को यह एहसास हो जाता है कि अभिमन्यु के दिल में अभी भी अक्षरा के लिए जगह है। मंजरी यह जानती है कि अभिमन्यु अपने दिल में कभी भी आरोही के लिए जगह नहीं बना पाएगा। जब अंगूठी चुनने की बारी आती है तब अभिमन्यु अक्षरा के ख्यालों में खो जाता है और आरोही को अक्षरा कह देता है।

Also Read: Anupamaa के Gaurav Khanna से YRKKH के Harshad Chopra तक, इन 8 टीवी सितारों के कमबैक ने मचाई खलबली

Also Read: Shivangi Joshi से Reem Shaikh तक YRKKH की इन अदाकाराओं ने बेहद कम उम्र में चखा पाॅपुलैरिटी का स्वाद 

मंजरी बनेगी लव गुरु

अभिमन्यु और अक्षरा का प्यार एक दूसरे के लिए बेइंतहा है। भले ही अक्षरा अभिमन्यु के सामने अपनी दिल की बात नहीं रखती है लेकिन उसके अंदर अभिमन्यु के लिए फिलिंग्स जरूर हैं। मंजरी यह जानती है कि अभिमन्यु और अक्षरा सिर्फ एक दूसरे के लिए ही बने हैं इसीलिए अब वह इन दोनों के लिए ऐसा कदम उठाएगी जिसकी वजह से यह दोनों एक दूसरे के करीब आ जाएंगे। मंजरी अब अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी की हीरो बनने वाली है। वह अपने पति हर्षवर्धन के खिलाफ जाकर अभिमन्यु और अक्षरा को एक करेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।