लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Entertainment News
  • TV
  • Ankita Lokhande Vicky Jain wedding Live Updates latest updates of Marriage haldi mehendi cocktail party And engagement Pics
Live Blog

Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding: सात फेरों के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे विक्की जैन-अंकिता लोखंडे, देखें शादी के Photos और Videos

Updated Dec 14, 2021 | 09:19 PM IST

Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जयमाला के साथ शुरू हुई शादी की रस्में, सात फेरों के साथ संपन्न हुई। शादी की खबरें जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ। जानें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी से जुड़ी पल-पल की खबर।

Loading ...
तस्वीर साभार:  Instagram
Ankita Lokhande Vicky Jain wedding

Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding: अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में जयमाला से शुरू हुई और सात फेरों के साथ विवाह संपन्न हुआ।शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फेरों के बाद विक्की जैन और अंकिता ने गले लगाया अपने सबसे बड़े दिन में अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अंकिता ने हेवी लहंगा पहना है।  शादी के बाद ही शाम को रिसेप्शन पार्टी भी होगी। इससे पहले संगीत सेरेमनी में कंगना रनौत से लेकर एकता कपूर तक पहुंचे। वहीं अंकिता की मां ने भी डांस किया। लेकिन बता दें कि कोरोना केस बढ़ने के चलते कपल ने मीडिया के लिए आयोजित रेड कार्पेट इवेंट को कैंसिल करने का फैसला किया है।  यहां जानें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी से जुड़ी पल-पल की खबर।

Dec 14, 2021  |  07:27 PM (IST)
सात फेरों के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे अंकिता-विक्की
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने सात फेरे ले लिए हैं। इसी के साथ दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। सात फेरे लेने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।
Dec 14, 2021  |  07:42 PM (IST)
अंकिता लोखंडे का ब्राइडल लुक

अंक‍िता लोखंडे ने गोल्‍डन लहंगे के साथ कुंदन जूलरी कैरी की थी। बारीक लेक‍िन हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ अंक‍िता ने बड़ी नथ, भारी कंगन और नेकलेस और माथा पट्टी के साथ, छोटी लाल ब‍िंदी के साथ वेड‍िंग लुक पूरा क‍िया था।

Dec 14, 2021  |  06:17 PM (IST)
अंकिता ने पहनाई विक्की जैन को वरमाला
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की पहली फोटो आ गई है। कपल एक दूसरे को स्टेज पर जयमाला डाल रहा है। विक्की जैन ने सबसे पहले अंकिता के गले में माला डाली। इसके बाद अंकिता ने विक्की को वरमाला पहनाई।
Dec 14, 2021  |  05:45 PM (IST)
कैंसिल किया वेडिंग रिसेप्शन?

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने रिसेप्शन के प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ये फैसला किया है। पार्टी में मेहमान शामिल होंगे। पर वो भी रोटेशन में ही इसका हिस्सा बनेंगे। 

Dec 14, 2021  |  04:55 PM (IST)
बारात लेकर निकले विक्की जैन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कुछ ही घंटों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। विक्की जैन बारात लेकर निकल गए हैं। दूल्हे के गेटअप में विक्की का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
Dec 14, 2021  |  03:02 PM (IST)
अंकिता ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आज यानी 14 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो ब्लैक सीक्विन गाउन में नजर आ रही हैं।
Dec 14, 2021  |  12:59 PM (IST)
अंकिता- विक्की ने की एक- दूसरे की तारीफ

सगाई के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक दूसरे की तारीफ के पुल बांधे। अंकिता ने कहा, 'अपने जीवन में विक्की को पाकर बहुत भाग्यशाली हूं। विक्की की वजह से मेरी जिंदगी बहुत आसान हुई है। वह जिस तरह से है, मैं हूं भगवान का वास्तव में आभारी हूं कि विक्की मेरे पार्टनर हैं। विक्की मुझे दूसरों से बेहतर जानता है। जो भी मेरे दिल में होता है, में फटाक से बोल देती हूं। मैंने उसे अपने बारे में सब कुछ बता दिया है। तो वहीं विक्की ने कहा, 'मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन मेरे पास दिखाने के लिए चीजें हैं। मैं एक बहुत ही अभिव्यंजक लड़का हूं, मैं उसके प्रति अपना प्यार पूरी दुनिया के सामने दिखाता हूं ... आज, कल और हमेशा।'

Dec 14, 2021  |  12:01 PM (IST)
श्रद्धा आर्या भी पहुंचीं
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की कॉकटेल पार्टी में एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
Dec 14, 2021  |  11:31 AM (IST)
अंकिता- विक्की ने किया डांस
अंकिता और विक्की की संगीत सेरेमनी के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने 'स्लो-मोशन' गाने पर भी डांस किया।
Dec 14, 2021  |  10:54 AM (IST)
बिग फैट वेडिंग ही चाहती थीं अंकिता

अंकिता लोखंडे की दोस्त और एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में पिंकविला को बताया कि अंकिता हमेशा से ही बिग फैट वेडिंग चाहती थीं और अब उनका सपना पूरा हो रहा है। माही ने कहा कि वो अंकिता के लिए बहुत खुश हैं।

Dec 14, 2021  |  08:56 AM (IST)
अंकिता की मां ने भी किया डांस
Photo Credit: Instagram
Ankita Lokhande
अंकिता की संगीत सेरेमनी में उनकी मां ने भावुक परफॉर्मेंस दी।
Dec 14, 2021  |  08:20 AM (IST)
संगीत सेरेमनी में कंगना रनौत भी पहुंची
Photo Credit: Instagram
Kangana Ranaut at Ankita Lokhande Sangeet Ceremony
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पहुंचीं। कंगना ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
Dec 14, 2021  |  07:59 AM (IST)
एजाज खान- पवित्रा पुनिया ने भी की शिरकत

बिग बॉस 14 फेम लवबर्ड्स पवित्रा पुनिया और एजाज खान भी विक्की और अंकिता लोखंडे की संगीत सेरेमनी में पहुंचे। 

Dec 14, 2021  |  07:06 AM (IST)
एकता कपूर भी पहुंचीं

अंकिता और विक्की की संगीत सेरेमनी में एकता कपूर भी पहुंचीं। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत एथनिक ड्रेस में नजर आईं।

Dec 14, 2021  |  06:46 AM (IST)
हल्दी में अंकिता ने पहना लाल शरारा
कल यानी 13 दिसंबर को अंकिता लोखंडे की हल्दी सेरेमनी थी जिसमें एक्ट्रेस ने लाल रंग का शरारा पहना। तो वहीं विक्की ने वाइट पारंपरिक पोशाक पहनी।
Dec 13, 2021  |  11:03 PM (IST)
बादशाह के साथ आस्था गिल ने दी परफॉर्मेंस

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का 5 स्टार होटल में एक भव्य संगीत समारोह आयोजित किया गया। सितारों से सजी संगीत महफिल में आस्था गिल ने परफॉर्मेंस दी। पानी पानी फेम आस्था गिल के साथ लोकप्रिय रैपर बादशाह ने भी अंकिता और विक्की के संगीत समारोह में शिरकत की।

Dec 13, 2021  |  09:56 PM (IST)
अंकिता के पैर में आ गया था स्प्रेन

अंकिता अपने फंक्शन में पैर पर बैंडेज लगाकर डांस कर रही हैं। दरअसल डांस रिहर्सल करते हुए अंकिता के पैर में स्प्रेन आ गया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर ने उन्हें कुछ समय बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी।

Chandrayaan 3