लाइव टीवी
Live Blog

Lock Upp : लॉक अप के पहले एपिसोड में हुई पहली हाथापाई, 2 टीम में बंटे 13 कंटेस्टेंट, जानें पहले दिन क्या-क्या हुआ

Updated Feb 28, 2022 | 07:44 AM IST

Lock Upp Show Contestants List, Start Date, Timings: कंगना रनौत का शो लॉक अप ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने जा रहा है। जानिए इस शो से जुड़ी हर एक बड़ी अपडेट....

Loading ...
Lock Upp Show

Lock Upp Show Contestants List, Start Date, Timings:कंगना रनौत का पहला रिएलिटी शो लॉक अप ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और MX Player पर रिलीज हो रहा है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ये शो 24 घंटे और हफ्ते में सातों दिन स्ट्रीम होगा। लॉक अप में करीब 16 सेलेब्स को 72 दिनों तक जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। इस शो में कई सेलेब्स के नाम बतौर कंटेस्टेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि, पांच कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं।

लॉक अप की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि शो 'सच्चाई और विवादों से भरपूर' होगा। वहीं, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा था, ' मेरा जेल है ऐसा, न चलेगी भाईगिरी और ना पापा का पैसा।'शो के अंदर सेलिब्रिटीज को घर से बेघर न होने के लिए सबके सामने अपने सीक्रेट्स बताने होंगे। वहीं जेल के अंदर 24x7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी। 

Also Read: धाकड़ गर्ल बबीता फोगाट होंगी अब कंगना रनौत के Lock Upp में कैद, सामने आया प्रोमो 

शो में सभी लोग वही करेंगे, जो कंगना रनौत कहेंगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये ओटीटी का अभी तक का सबसे विवादित शो होने जा रहा है। लॉक अप रिएलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें से कई कंटेस्टेंट्स (Lock Upp contestants list) के नाम सामने आ गए हैं। करण मेहरा की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस निशा रावल शो की पहली कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के शो में हिस्सा लेंगे। 

Also Read: Lock Upp: जेल में 24 घंटे होगी 16 कंटेस्टेंट्स की निगरानी, जानिए कंगना रनौत के शो से जुड़ी हर बात

Feb 28, 2022  |  12:55 AM (IST)
लॉक अप में शुरू हुआ पहले दिन नॉमिनेशन

लॉक अप शो में पहले दिन नॉमिनेशन भी देखने को मिला। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट को 2 नाम लेने को कहा गया। जिसे वो इस लॉक अप से बाहर भेजना चाहते हैं। तहसीन पूनावाला ने मुनव्वर और अंजली का नाम लिया। शिवम शर्मा ने दूसरे नंबर पर आकर सिद्धार्थ और मुनव्वर का नाम लिया। तीसरे नंबर सिद्धार्थ ने आगे आकर शिवम और स्वामी चक्रपाणि का नाम लिया।

Feb 28, 2022  |  12:40 AM (IST)
लॉक अप के पहले एपिसोड में हुई पहली हाथापाई

लॉक अप के पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को 2 टीमों में बांटा गया। जिसमें लेफ्ट और राइट ब्लॉक में दोनों को डिवाइड किया गया। इसमें कंटेस्टेंट्स को ओरेंज और ब्लू कलर की ड्रेसेस दी हुई। इसी के साथ पहले ही दिन शिवम और सिद्धार्थ के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि बाकी लोगों ने इनकी लड़ाई सुलझाई। 

Feb 28, 2022  |  12:23 AM (IST)
करणवीर बोहरा बने लॉक अप के 13वें कंटेस्टेंट
लॉक अप में 13 कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। करणवीर बोहरा शो के 13वें सितारे बने। इस दौरान करणवीर ने बताया कि वो 10 रियलिटी शोज का हिस्सा बने और सब हारे हैं। लेकिन ये शो शायद जीतकर जाएंगे।
Feb 28, 2022  |  12:13 AM (IST)
पायल रोहतगी-तहसीन पूनावाला की एंट्री, कंगना से हुई तीखी बहस

लॉक अप के 2 और कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। जिसमें 11वें कंटेस्टेंट के रूप में पायल रोहतगी और 12वें के रूप में तहसीन पूनावाला की एंट्री आई। दोनों लॉक अप के स्टेज पर दोनों आरोपों को लेकर आमने-सामने आए। इतना ही नहीं स्टेज पर कंगना और पायल की आपस में टकरार भी हो गई। दोनों में तीखी बहस देखने को मिली। 

Feb 27, 2022  |  11:48 PM (IST)
निशा रावल बनीं लॉक अप की 10वीं कंटेस्टेंट

निशा रावल की लॉक अप में ग्रैंड एंट्री हुई। उन्होंने डांस परफॉमेंस के साथ कंगना रनौत के शो में एंटर किया। शो में निशा के आते ही उनपर आरोपों का सिलसिला शुरू हुआ और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल जवाब पूछे गए। निशा रावल ने अपनी शादी और इस दौरान करण मेहरा से टूटे रिश्ते को लेकर भी की। 

Feb 27, 2022  |  11:29 PM (IST)
2 टीवी एक्टर की हुई लॉक अप में नई एंट्री

सातवें और आठवें कंटेस्टेंट के रूम में शिवम शर्मा और सिद्धार्थ शर्मा की एंट्री हुई। लॉक अप में जानें से पहले शिवम शर्मा ने अपने क्रिमनल रिकॉर्ड्स बताए। वहीं सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ये उनका कमबैक हो सकता है। 

Feb 27, 2022  |  11:20 PM (IST)
सारा खान की रियल लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी पर छिड़ी बात

बिदाई सपना बाबुल का फेम सारा खान भी लॉक अप में आ चुकी हैं। सारा पर आरोप लगा कि वो अपनी रियल लाइफ को कॉन्ट्रोवर्सी के रूप में पेश करती हैं। इस पर सारा ने कहा कि इंसान गलतियों से ही सीखता है। मैं बस सीख रही हूं और रियल लाइफ क्या हूं ये शो में सामने आ जाएगा। 

Feb 27, 2022  |  11:11 PM (IST)
बबीता फोगाट की हुई धांसू एंट्री

लॉक अप में पांचवें कंटेस्टेंट के रूप में बबीता फोगाट की हुई एंट्री। बबीता पर आरोप लगा कि राजनीति के अखाड़े में उन्होंने सही उपयोग नहीं किया। हालांकि बबीता फोगाट ने बताया कि ये गलत आरोप हैं, मैंने पहलवानी में भी जवाब दिया और राजनीति में भी जवाब दिया है। शो में एंट्री के दौरान बबीता फोगाट ने बताया कि एक बार वो एक लड़के को सरेआम पीट चुकी हैं। ये किस्सा गाड़ी के एक्सीडेंट के दौरान हुआ था। 

Feb 27, 2022  |  11:03 PM (IST)
पूनम पांडे ने बताया क्यों देती हैं निरवस्त्र होने का बयान

लॉक अप में चौथे कंटेस्टेंट के रूप में पूनम पांडे की हुई एंट्री। मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बताया कि मैं एडल्ट फिल्में नहीं बनाती हूं मैं सिर्फ एरोटिका वीडियो बनाती हूं। इस दौरान मीडिया ट्राइल में उनसे पूछा गया कि आप हर जगह निरवस्त्र होने का बयान क्यों देती हैं? पूनम पांडे ने बताया कि 18 साल की थी तो लोगों ने कॉन्ट्रोवर्सी करने की सलाह दी ताकि हिट हो सकूं। हालांकि मैं रियल में ऐसी नहीं हूं। 

Feb 27, 2022  |  10:49 PM (IST)
शायशा शिंदे ने बताया कैसे कराया सेक्स चेंज

लॉक अप में तीसरे कंटेस्टेंट के रूप में शायशा शिंदे की एंट्री हुई। मशहूर डिजाइनर शायशा शिंदे ने इस दौरान बताया कि कैसे वो स्वलिन शिंदे यानि लड़के से अपना सेक्स चेंज कराके लड़की बने। हालांकि शायशा शिंदे ने बताया कि उन्हें समाज में काफी कुछ झेलना पड़ा। यहां तक कि उनको आधार कार्ड तक बनवाने, घर और कई चीजों में बहुत ज्यादा समस्याएं आईं। 

Feb 27, 2022  |  10:27 PM (IST)
रवीना टंडन भी बनीं लॉक अप का हिस्सा

रवीना टंडन भी लॉक अप टीवी शो का हिस्सा हैं। एक दिन के लिए रवीना शो में जेलर की भूमिका निभाने वाली हैं। जो कि कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगी और उन्हें रूल्स सिखाएंगी। 

Feb 27, 2022  |  10:21 PM (IST)
जेल में सिर्फ 3 चीजें ले जा सके मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी पर लॉक अप के स्टेज पर कई सवाल पूछे गए जो कि उनकी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़े हुए थे। सवालों के बाद कंगना ने उन्हें जेल में भेजने के फैसला किया और पैकिंग बैग में से सिर्फ 3 चीजें अपने साथ ले जानी अलाउड कीं। ऐसे में मुनव्वार ने नवाज की टोपी, दरी और एक टीशर्ट रखी। 

Feb 27, 2022  |  10:10 PM (IST)
कंगना रनौत के लॉक अप शो का शुरू हुआ प्रीमियर

लॉक अप का प्रीमियर शुरू हो गया है। कंगना रनौत ने ग्रैंड तरीके से टीवी शो की शुरुआत की। साथ ही शो के पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी बने, जिनको कंगना ने स्टेज पर बुलाया। 

Feb 27, 2022  |  09:48 PM (IST)
रवीना टंडन की होगी लॉक अप के स्टेज पर एंट्री
लॉक अप के प्रीमियर में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की भी एंट्री होने वाली है। जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है।
Feb 27, 2022  |  09:20 PM (IST)
निशा रावल को मिलेगी 10 हफ्ते की सजा
कंगना रनौत के तीखे सवालों के घेरे में आईं निशा रावल। पूछा- लोगों का मानना है कि आप मासूम नहीं हैं लेकिन होने का नाटक करती हैं? इसलिए आपको 10 हफ्ते की सजा दी जाएगी।
Feb 27, 2022  |  08:10 PM (IST)
मुनव्वर फारूकी और कंगना रनौत की नोंक-छोंक
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की एंट्री के साथ ही गर्माएगा लॉकअप का स्टेज। कंगना रनौत संग होगी नोंक-छोंक।
Feb 27, 2022  |  08:03 PM (IST)
पूनम पांडे पर लगा अडल्ट फिल्में बनाने का आरोप
लॉकअप का नया वीडियो सामने आ चुका है। जिसमें पूनम पांडे से कंगना रनौत सवाल पूछती हैं कि क्या वो अडल्ट फिल्में बनाती हैं? इस पर पूनम पांडे देती हैं ये जवाब।
Chandrayaan 3