लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Entertainment News
  • TV
  • Naagin 6 premiere launch 2022 LIVE Updates Naagin season 6 Star Cast Tejasswi Prakash Simba Nagpal and more release date
Live Blog

Naagin 6 Launch 2022: नागिन 6 में सिंबा नागपाल बनेंगे आर्मी ऑफिसर, तेजस्वी प्रकाश होंगी अब तक की सबसे शक्तिशाली नागिन

Updated Feb 07, 2022 | 08:46 AM IST

Naagin 6 premiere launch 2022: बसंत पंचमी 2022 को कलर्स चैनल पर रात 8 बजे से नागिन-6 की ग्रैंड लॉन्चिंग हुई। नागिन-6 के प्रीमियर में अब तक से सीजन में दिखीं सभी नागिन मौजूद रहीं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद शो का प्रीमियर टल गया है। यहां जानें नागिन-6 टीवी शो से जुड़ी पल-पल की हर छोटी-बड़ी सभी अपडेट...

Loading ...
तस्वीर साभार:  Instagram
Naagin 6 launch LIVE Update Naagin, Naagin 6 launch basant panchami 2022 Special, basant panchami 2

Naagin 6 launch basant panchami 2022 Special Updates: नागिन-6 (Naagin 6) टीवी शो के दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि शो के निर्माताओं ने इसे लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। नागिन-6 पर एकता कपूर ने अब तक का सबसे बड़ा दांव लगाया है। इस सीजन का बजट पहले सभी सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा होने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 6 अब तक का सबसे मेहंगा सीजन होगा। इसका कुल बजट (Naagin 6 Budget) 130 करोड़ रुपए है। फिल्म की शूटिंग काफी बड़ा लेवल पर हो रही है। नागिन-6 में बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का इस्तेमाल होने जा रहा है।

एकता कपूर ने अपने फेमस टीवी शो नागिन सीरीज के अगले सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अब टीवी सीरियल नागिन का छठा सीजन जल्द ही फैंस के बीच होगा। इस बार तेजस्वी प्रकाश नागिन का किरदार निभा रही हैं। कलर्स चैनल पर इस टीवी शो की पहली झलक भी सामने आ गई है। 

पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने एकसाथ साइन किया नागिन-6

यहां जानें नागिन-6 टीवी शो से जुड़ी पल-पल की हर छोटी-बड़ी सभी अपडेट...

Feb 07, 2022  |  08:33 AM (IST)
सिंबा नागपाल का ऐसा होगा नागिन-6 में रोल

सिंबा नागपाल के फैन्स उन्हें बिग बॉस-15 के बाद टीवी शो नागिन-6 में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। खबर है कि शो में सिंबा एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाने वाले हैं। 

Feb 07, 2022  |  06:32 AM (IST)
अदा खान की नागिन 6 में वापसी

अब खबरें आ रही है कि अदा खान फिर एक बार 'नागिन 6' से अपनी वापसी कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस बार वो कौन सा किरदार निभाएंगी।

Feb 07, 2022  |  12:21 AM (IST)
टीवी सीरियल में बनेगी तेजस्वी प्रकाश-सिंबा नागपाल की जोड़ी

नागिन 6 टीवी सीरियल में तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों ने नागिन 6 की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं ड्रामा का तड़का लगाने के लिए उर्वशी ढोलकिया को भी कास्ट किया गया है।

Feb 06, 2022  |  11:38 PM (IST)
यह है छोटे पर्दे के सबसे महंगे शो

नागिन 6 के साथ छोटे पर्दे के सबसे महंगे शोज में बिग बॉस, महाभारत, जोधा अकबर और कर्मफलदाता शनि शुमार हैं।

Feb 06, 2022  |  10:47 PM (IST)
लोगों को बहुत पसंद आया नागिन 6 का प्रोमो 

कुछ दिन पहले एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 6 का प्रोमो रिलीज किया गया था जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस प्रोमो को देखने के बाद लोग अब बेसब्री से तेजस्वी प्रकाश के टीवी सीरियल का इंतजार कर रहे हैं।

Feb 06, 2022  |  09:26 PM (IST)
नागिन 6 में हुई कोमोलिका के एंट्री

खबरों के अनुसार नागिन 6 टीवी सीरियल में कोमोलिका की एंट्री हो गई है। इस टीवी सीरियल में उर्वशी ढोलकिया नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। इस टीवी सीरियल में उनकी वजह से हाई ड्रामा होने वाला है।

Feb 06, 2022  |  08:33 PM (IST)
बेहद दिलचस्प होगी नागिन 6 की कहानी 

टीवी सीरियल नागिन 6 की कहानी बेहद दिलचस्प होने वाली है। इस टीवी सीरियल का कुछ दिनों पहले प्रोमो साझा किया गया था जिसमें यह बताया गया था कि देश की रक्षा करने के लिए नागिन एक बार फिर आ रही है। प्रोमो की शुरुआत में यह देखा गया कि पड़ोसी देश अपने देश पर हमला कर रहा है। और इस चीज का समाधान खोजने के लिए वैज्ञानिक, संत और भिक्षु एकजुट हो जाते हैं। प्रोमो देखकर इस टीवी सीरियल की कहानी बहुत इंटरेस्टिंग नजर आ रही है।

Feb 06, 2022  |  07:46 PM (IST)
इन टीवी सीरियल्स में आईं नजर 

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। इस टीवी सीरियल से पहले तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर रहीं। उन्होंने स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी और संस्कार धरोहर अपनों की समेत कई टीवी सीरियल में काम किया।

Feb 06, 2022  |  07:13 PM (IST)
टल गया नागिन 6 का इवेंट

हाल ही में यह खबर आई है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से नागिन 6 की टीम को बड़ा झटका लगा है। जिस वजह से इस टीवी सीरियल के मेकर्स ने यह फैसला लिया है कि कल यानी 7 फरवरी को होने वाले इवेंट को रद्द कर दिया है।

Feb 06, 2022  |  05:42 PM (IST)
नागिन 6 के अलावा ये हैं सबसे महंगे शोज

नागिन छह का बजट 100 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। इससे पहले साल 2013 में आया शो महाभारत भी 100 करोड़ रुपए से अधिक के बजट में बनाया गया था। इसके अलावा जोधा-अकबर, शनी और 24 जैसे शो 100 करोड़ रुपए से अधिक के बजट में बने हैं।

Feb 06, 2022  |  02:28 PM (IST)
लता मंगेशकर के निधन के बाद नागिन 6 की टीम ने लिया फैसला

लता मंगेशकर के निधन के बाद नागिन 6 की टीम ने दिल को छू लेने वाला फैसला लिया है। एकता कपूर के शो का ट्रेलर और पूरी ऑफिशियल कास्ट कल यानि 7 फरवरी को सामने आने वाली थी। हालांकि, टीम ने अब इस इवेंट को रद्द कर दिया है। 'माननीय लता मंगेशकर के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। अनुभवी गायिका के सम्मान में हम नागिन 6 की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर रहे हैं। अब हम मंगलवार 8 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।'

Feb 06, 2022  |  01:54 PM (IST)
नागिन 6 का लॉन्च हुआ कैंसिल

खबर आ रही है कि नागिन 6 का लॉन्च भी कैंसिल कर दिया गया है। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल के टीवी शो नागिन 6 की टीम ने बड़ा कदम उठाया है।

Feb 06, 2022  |  12:42 PM (IST)
शिवन्या के बाद पॉपुलर हुईं बेला

नागिन का तीसरा सीजन 2 जून 2018 से 26 मई 2019 तक प्रसारित हुआ। इसमें सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी और रजत टोकस नजर आए थे। एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को शो में बेला का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी मिली। ये कहना गलत नहीं होगा कि मौनी के बाद सबसे ज्यादा पब्लिसिटी इस शो से सुरभि ज्योति को मिली। 

Feb 06, 2022  |  11:35 AM (IST)
नागिन-2 से चमकी मौनी रॉय की किस्मत

नागिन के पहले सीजन को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। ऐसे में एकता कपूर 8 अक्टूबर 2016 को नागिन का दूसरा सीजन लेकर आईं। जो कि सुपर डुपर हिट रहा। इसमें मौनी रॉय, करणवीर बोहरा, अदा खान और किंशुक महाजन थे। नागिन के दूसरे सीजन ने मौनी रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।

Feb 06, 2022  |  10:47 AM (IST)
2015 में आया था नागिन का पहला सीजन

नागिन बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर द्वारा निर्मित एक सुपरनैचुरल फेंटसी शो है। नागिन का पहला सीजन 1 नवंबर 2015 को टेलिकास्ट हुआ था। इसमें मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान ने लीड रोल निभाया था। 

Feb 05, 2022  |  11:28 PM (IST)
यहां देखें नागिन 6 की झलक
Feb 05, 2022  |  11:27 PM (IST)
पिंक जोड़े में दुल्हन बनीं 'नागिन' स्टार

नागिन सीजन 3 की स्टार करिश्मा तन्ना ने आज शादी कर ली है। करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे ले लिए है। अदाकारा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उससे पहले सीजन 1 में नागिन का किरदार निभाने वाली मौनी रॉय दुल्हन बनी थीं।   

Chandrayaan 3