लाइव टीवी

कपिल शर्मा-गिन्नी से नागिन एक्ट्रेस और इश्कबाज के एक्टर तक, ये 5 टीवी कपल बनने वाले हैं मम्मी-पापा

Updated Dec 20, 2020 | 19:33 IST |

कई टीवी कपल मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कुछ सेलिब्रिटीज ने प्रेग्नेंसी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथा साथा की। कपिल शर्मा-गिन्नी से नागिन एक्ट्रेस और इश्कबाज के एक्टर तक के घर नया सदस्य आने वाला है।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: BCCL

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों जनवरी, 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। कपिल और गिन्नी अबी एक वर्षीय बेटी अनायरा शर्मा के माता-पिता हैं। दोनों ने 10 दिसंबर, 2020 को  अनायरा का पहला जन्मदिन मनाया। 

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दोनों पहले से ही जुड़वां लड़कियों के माता-पिता हैं। करणवीर और तीजे  इस समय वैंकूवर में हैं।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

'नागिन 3' एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर में पहले बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों ने कुछ महीने पहले प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। 
 

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

एक्टर नमन शॉ और उनकी पत्नी नेहा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में नमन ने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को इस बारे में बताया। उन्होंने पत्नी के साध फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट बर्थडे गिफ्ट एवर। 2020 बुरा नहीं है।'
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।