लाइव टीवी

KBC winners : मिड-डे मील कुक से कैंसर पेशंट तक - इन लोगों ने करोड़पति बन क‍िया सबको हैरान

Updated Sep 19, 2019 | 11:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kaun banega crorepati winners : कौन बनेगा करोड़पति में कई कंटेस्‍टेंट्स ने एक करोड़ जीतकर हैरान कर द‍िया। देखें इनकी ल‍िस्‍ट :

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

अमिताभ बच्‍चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में ऐसे कई लोग एक करोड़ जीतकर गए ज‍िन्‍होंने ज्‍यादा पढ़ाई नहीं की है। मेहनत और लगन से तैयारी कर वे अपनी जीत के साथ दूसरों के लिए मिसाल बन गए हैं।

2/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

केबीसी के 11वें सीजन में बबीता ताड़े ने एक करोड़ की रकम जीती। महाराष्‍ट्र की बबीता बच्‍चों के लिए मिड-डे मील बनाती हैं और उनकी कमाई 1500 रुपये है। उनकी जीत तमाम लोगों को अपनी मंज‍िल की ओर बढ़ते रहने का हौसला देती है। 

3/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

शो के 11वें सीजन में ब‍िहार के सनोज राज ने भी एक करोड़ की रकम जीती है। किसान के बेटे सनोज आईएएस की तैयारी कर रहे हैं और गांव में बड़ी जॉइंट फैमिली के साथ रहते हैं। 

5/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

सुशील कुमार शो पर 1 करोड़ की रकम जीतने वाले पहले कंटेस्‍टेंट थे। ब‍िहार के एक कंप्‍यूटर ऑपरेटर से एक करोड़ जीतने की उम्‍मीद क‍िसी ने नहीं की थी। 

6/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

मुंबई की सुनमीत कौर को ट्यूमर था और वह ड‍िप्रेशन से भी लड़ चुकी हैं। उन्‍होंने स्‍कूल के बाद की पढ़ाई नहीं की। ऐसे में उनका एक करोड़ जीत जाना सभी को हैरान कर गया।

7/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

सहारनपुर की फ‍िरोज फात‍िमा 7वें सीजन में एक करोड़ जीत कर केबीसी की पहली करोड़पति मह‍िला कंटेस्‍टेंट बनी थीं। प‍िता की मौत के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी इसलिए उनका एक करोड जीतना सभी को हैरान कर गया। 
 

8/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

उत्‍तरी रेलवे से जुड़े मनोज कुमार रैना ने शो के छठे सीजन के तीसरे एप‍िसोड में एक करोड़ जीते थे। इस गेम में रकम जीतने के लिए उन्‍होंने खासी तैयारी की थी।

9/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

शरीर में दो कैंसर को मात देकर केबीसी के 8वें सीजन में मेघा पाट‍िल ने एक करोड़ की रकम जीती थी। मुंबई की मेघा ने कहा था क‍ि वो रकम वह अपने इलाज और बच्‍चों की पढ़ाई में यूज करेंगी। 

10/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

द‍िल्‍ली के भाई अच‍िन और सार्थक नरूला ने शो पर 7 करोड़ रुपये की रकम जीती थी। 8वें सीजन में ये कारनामा करने वाले दोनों भाइयों से शुरुआत में ये उम्‍मीद क‍िसी को नहीं थी। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।