लाइव टीवी

दीपिका चिखलिया-अरुण गोविल की डिमांड, रामायण की स्टारकास्ट को मिलनी चाहिए रॉयल्टी

Updated May 04, 2020 | 12:05 IST |

Ramayan Star Cast Royalty: रामायण दुनियाभर में सर्वाधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। अब राम-सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने इस पॉपुलैरिटी पर बात की है....

Loading ...

छोटे परदे पर कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से कई आइकॉनिक टीवी शोज का रीटेलिकास्ट हो रहा है। इनमें एक रामानंद सागर का फेमस शो रामायण भी है। रामायण को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। दोबारा टेलिकास्ट होने पर भी रामायण को बड़ी संख्या में दर्शक मिले हैं। यहां तक कि
धारावाह‍िक रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में  7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस आंकड़े के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सर्वाधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। अब राम यानी अरुण गोविल और सीता यानी दीपिका चिखलिया ने इस पॉपुलैरिटी पर बात की है। दोनों ही इस रिकॉर्ड से बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं, रामायण शो के इस हद तक दोबारा फेमस होने से दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल ने शो के कलाकार को मिलने वाली रॉयल्टी की मांग की है। दीपिका कहना है कि नाम तो बहुत हुआ है लेकिन अब सम्मान भी होना चाहिए। इस बात से अरुण गोविल भी सहमत हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।