लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 12: निशांत भट्ट पर सूअर ने किया हमला, स्टंट करते समय कंटेस्टेंट का हुआ बुरा हाल

Updated Jul 22, 2022 | 00:25 IST |

Pig Bites Nishant Bhat: रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का नया वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस निशांत भट्ट के लिए काफी परेशान हो गए। इस वीडियो में देखा गया कि ‌स्टंट करते समय एक सूअर निशांत भट्ट पर हमला कर देता है।

Loading ...

Khatron Ke Khiladi 12 Updates: रोहित शेट्टी का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खतरों का खिलाड़ी बनने के लिए इस शो‌ के सभी कंटेस्टेंट्स बहुत मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीवी शो का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद निशांत भट्ट के फैंस उनके लिए काफी परेशान हो गए। इस वीडियो में देखा गया कि निशांत भट्ट और तुषार कालिया एक साथ एक स्टंट करते हैं। इस स्टंट के दौरान उनका सामना सुअरों से हुआ। स्टंट पूरा करने के लिए उन्हें सुअरों के बेड़े में घुसना था। जब निशांत भट्ट सुअरों के झुंड के अंदर चले जाते हैं तब एक सूअर उनके ऊपर हमला कर देता है और उन्हें काटने लगता है। निशांत भट्ट की हालत इतनी बुरी हो जाती है कि वह घर जाने के लिए जिद करने लगते हैं।

Also Read: पिता की फ्लॉप फिल्मों की वजह से रूपाली गांगुली को करना पड़ा था वेट्रेस का काम, एक घंटे के मिलते थे इतने रुपए 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।