लाइव टीवी

Doosri Maa: लीक से हटकर है नए टीवी सीरियल दूसरी मां की कहानी, जानें नेहा जोशी की जुबानी

Updated Sep 14, 2022 | 22:56 IST

Doosri Maa TV Show: दूसरी मां शो के किरदार के नाम यशोदा और कृष्णा हैं जिन्हें किस्मत ने एकसाथ लाकर खड़ा कर दिया है। शो में एक मां और बच्चे का रिश्ता दिखाया गया है लेकिन वह बच्चा उसके के पति की नाजायज औलाद है।

Loading ...

Doosri Maa New TV Show: अनुपमा को टक्कर देने के लिए जल्द ही एंड टीवी पर दूसरी मां (Doosri Maa Show) शो आने वाला है। दूसरी मां का फर्स्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 'दूसरी मां' का प्रोमो रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा था, 'नाज़ुक हैं यशोदा के हालात, एक तरफ पति का धोखा, उसकी नाजायज औलाद और दूसरी तरफ आत्मसम्मान। क्या वो करेगी कृष्णा को स्वीकार और देगी उसे मां का प्यार?' अब टीवी शो की लीड स्टार नेहा जोशी ने शो के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि शो में क्या कुछ खास होने वाला है। इस शो की कहानी काफी दिलचस्प है। शो के किरदार के नाम यशोदा और कृष्णा हैं जिन्हें किस्मत ने एकसाथ लाकर खड़ा कर दिया है। शो में एक मां और बच्चे का रिश्ता दिखाया गया है लेकिन वह बच्चा उसके के पति की नाजायज औलाद है। मां अपने सौतेले बेटे के साथ एक ही छत के नीचे रहने पर मजबूर कर हो जाती है, सारे जमाने की जली-कटी बातें सुनकर भी वो मजबूत रहती है। इसलिए शो का नाम दूसरी मां रखा गया है। 

पढ़ें- गणपति विसर्जन पर होगा अभिमन्यु-अक्षरा का सामना

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।