लाइव टीवी

अक्षरा को बचाने के लिए अभिमन्यु बना सुपरमैन, पत्नी के लिए खतरे में डाली अपनी जान

Updated Jul 04, 2022 | 20:41 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा की जान खतरे में पड़ जाएगी जिसके बाद अभिमन्यु हीरो की तरह अक्षरा को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देगा।

Loading ...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Update: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि बिरला हॉस्पिटल में आग लग जाएगी और अक्षरा की जान खतरे में पड़ जाएगी। इसके बाद जब अभिमन्यु अक्षरा को मुसीबत में देखेगा तब वह सुपरमैन की तरह अक्षरा की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में झोंक देगा। अक्षरा को बचाने के लिए वह आग की लपटों के साथ खेल जाएगा। इसी बीच अक्षरा और अभिमन्यु के बीच एक क्यूट मोमेंट भी देखा जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु को यह कहेगी कि उसने अपनी जान खतरे में क्यों डाली। तब अभिमन्यु यह कहेगा कि अगर वह मुसीबत में फंस जाएगा तो क्या वह उसे छोड़ कर चली जाती। इसके बाद अभिमन्यु अक्षरा को बचाकर बाहर ले आएगा। 

Also Read: इमली को अपने हाथ का खिलौना बनाने वापस आई मालिनी, खतरनाक प्लान के साथ हुआ शो में इस‌ वैंप का कमबैक 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।