लाइव टीवी

अक्षरा की शादी में कायरव करेगा कन्यादान, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated May 09, 2022 | 23:16 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में हम देखेंगे कि पुजारी दुल्हन के माता-पिता को कन्यादान के लिए बुलाता है। गोयनका की आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि अक्षरा के माता-पिता नहीं रहे हैं...

Loading ...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में शादी की ट्रैक चल रहा है। अब आखिरकार दुल्हन के रूप में अक्षरा की एंट्री हो चुकी है और हर कोई उसके लुक को देखकर हैरान है। उसे देखकर अभिमन्यु की आंखें नम हो जाती हैं। इसके बाद अक्षरा, अभिमायु के लिए 'मेरी जिंदगी में आए' गाना गाती है। परिवार में अब वरमाला की तैयारी शुरू होती है। कायरव और वंश अक्षरा को उठाते हैं तो अभिमन्यू को नील और पार्थ उठाते हैं। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि पुजारी दुल्हन के माता-पिता को कन्यादान के लिए बुलाता है। गोयनका की आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि अक्षरा के माता-पिता नहीं रहे हैं। अक्षरा फिर कायरव से कन्यादान करने के लिए कहेगी। बाद में अक्षरा, महिमा और हर्षवर्धन को कुछ मेहमानों से बात करते हुए सुनती है कि कैसे अभिमन्यु एक डॉक्टर से शादी नहीं कर रहा है। आगे क्या होता है जानने के लिए देखते रहिए ये रिश्ता क्या कहलाता है।

पढ़ें- शब्बीर आहलूवालिया ने घटाया 14KG वजन, टीवी सीरियल प्यार का पहला नाम राधा मोहन के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।