लाइव टीवी

Faridabad News: फरीदाबाद में रिहायशी इलाके के पास पहुंचा चीता, लोगों में फैला दहशत, वन विभाग ने आवाजाही की बंद

Updated Sep 07, 2022 | 23:01 IST

Faridabad News: भुलवाना गांव में प्रसिद्ध चमेली वन धाम मंदिर के पास चीता स्‍पॉट किया गया है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस चीता को बुधवार तड़के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक युवक ने देखा। वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी। साथ ही लोगों को खेतों से दूर रहने की सलाह दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
चमेली वन धाम मंदिर के पास देखा गया चीता
मुख्य बातें
  • चमेली वन धाम मंदिर के पास देखा गया चीता
  • तड़के सुबह मंदिर से आते हुए युवक ने देखा चीता
  • वन विभाग ने मंदिर मार्ग को किया बंद, फैली दहशत

Faridabad News: फरीदाबाद और पलवल जिले के बॉर्डर पर होडल विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले भुलवाना गांव में चीता दिखने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह चीता गांव के पास स्थित प्रसिद्ध चमेली वन धाम मंदिर में देखा गया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। चीता देखे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। क्षेत्र के लोग ने चीते के डर की वजह से अपने खेतों और चमेली वन धाम के लिए जाने वाले रास्ते पर भी जाना बंद कर दिया है। मंदिर के पास यह चीता बुधवार को सुबह देखा गया। गांव भूलवान का रहने वाला चंदन नामक युवक तड़के मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन कर लौटते समय उसने रास्‍ते में इस चीते को देखा और उसका वीडियो भी बनाया।

युवक ने बताया कि मैं अपने कार से था, इसलिए डरने की कोई बात नहीं थी। चीता ने मेरे सामने ही झाड़ियों से निकलकर सड़क क्रॉस की। जिसका मैंने वीडियो बनाया था। इस वीडियो को वन विभाग व पुलिस को दे दिया है। इसके चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। साथ ही इस बात का खतरा भी है कि कहीं चीता मंदिर से निकल कर गांव में रिहायशी इलाकों में ना घुस जाए।

विभाग ने दी किसानों को खेतों से दूर रहने की सलाह

बता दें कि चमेली वन धाम मंदिर का आस पास के क्षेत्र में काफी मान्‍यता है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर परिसर में चीता देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद कोई भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं, चीता की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि दिन भर तलाश के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी चीता नहीं ढूंढ पाए। वन विभाग ने मंदिर जाने वाले सभी रास्‍तों को बंद करा दिया है। साथ ही लोगों को खेतों से भी दूर रहने की सलाह दी है।