लाइव टीवी

Faridabad Crime: दस साल से फरार महिला किडनैपर को पुलिस ने पकड़ा, मकान मालिक के लड़के को ही किया था किडनैप

Updated Sep 01, 2022 | 22:17 IST

Faridabad Police Action: फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने एक्शन लेते हुए 10 साल से फरार चल रही एक महिला किडनैपर को पकड़ लिया। महिला पर एक लड़के के अपहरण करने का मामला दर्ज है। पुलिस को इस आरोपी की बहुत दिनों से तलाश थी। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
फरीदाबाद पुलिस ने 10 साल से फरार महिला किडनैपर को पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा
  • 2009 में सुनाई गई थी महिला किडनैपर को उम्रकैद की सजा
  • 2013 के बाद से फरार चल रही थी महिला

Faridabad News: एक अपहरण के मामले में 10 साल से फरार चल रही महिला आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। फरार महिला आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी की टीम ने पकड़कर पूछताछ भी की है। बता दें कि महिला के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज है। महिला आरोपी के साथ ही घटना से जुड़े अन्य आरोपियों को 2009 में ही अदालत से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने बताया है कि, गिरफ्तार महिला आरोपी शशि यूपी की बड़ा गांव की रहने वाली है। आरोपी महिला साल 2006 में अपने गांव से फरीदाबाद में आई थी। आरोपी शशि अपने साथी विजय के साथ मिलकर पुराने फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रही थी। महिला ने मकान मालिक के लड़के का ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। किडनैपिंग के मामले में आरोपी महिला, विजय और अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया था।

फरार महिला की यूपी में मिली थी लोकेशन

बता दें कि किडनैपिंग मामले में आरोपियों को 2009 में उम्रकैद की सजा सुना दी गई थी। महिला आरोपी को 2013 में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोपियों ने अपनी सजा के खिलाफ न्यायालय में एक अपील भी दायर की। लेकिन आरोपियों की अपील को अदालत ने खारिज कर दिया और सजा को बरकरार रखा। आरोपी महिला तभी से फरारी काट रही थी। कोर्ट में महिला को कई बार बुलाया गया लेकिन उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश के बाद महिला की तलाशी में तेजी लाई गई। पुलिस की तलाश में पता चला कि महिला इस समय यूपी में है।

ऐसे आई आरोपी महिला पकड़ में

जानकारी के लिए बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम उत्तर प्रदेश पहुंच गई। इसके बाद जाल बिछाकर महिला को यूपी के बड़ा गांव से धर दबोचा। पुलिस ने महिला को अपने साथ फरीदाबाद लाकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद महिला ने कई खुलासे किए। महिला से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि फरीदाबाद पुलिस पेंडिग पड़े मामलों के आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी में जुटी है।