लाइव टीवी

Faridabad Nigam Election: नगर निगम चुनाव की डेट घोषित, जानें कब होगा मतदान, कब आएगा रिजल्ट, पूरी डिटेल

Updated May 23, 2022 | 17:31 IST

फरीदाबाद नगर निगम चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्‍य चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया कि, निगम निगम चुनाव 19 जून 2022 को होंगे। वहीं मतगणना व चुनाव रिजल्‍ट घोषणा का कार्य 22 जून को किया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव 19 जून को
मुख्य बातें
  • 19 जून को होगा फरीदाबाद नगर निगम का चुनाव
  • 22 जून को होगा मतगणना और आएंगे चुनाव परिणाम
  • चुनाव घोषणा होते ही लगी चुनाव आदर्श आचार संहिता

Faridabad Nigam Election: लंबे इंतजार के बाद सोमवार को हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने फरीदाबाद नगर निगम चुनावों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार निगम निगम चुनाव 19 जून 2022 को होंगे। वहीं मतगणना व चुनाव रिजल्‍ट घोषणा का कार्य 22 जून को किया जाएगा। चुनाव की घोषणा होते ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है।  

बता दें कि, प्रशासन ने चुनाव की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। अप्रैल माह में ही वार्ड के लिए ड्रा निकलने के साथ ही अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। फरीदाबाद नगर निगम में इस बार 40 की जगह 45 वार्ड हो गए हैं। नगर निगम फरीदाबाद के पिछले चुनाव 8 जनवरी-2017 को हुए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों का बहुमत था और अनुसूचित जाति की महिला के लिए महापौर का पद आरक्षित किया गया था।

ये वार्ड हुए हैं आरक्षित

इस बार नगर निगम वार्डबंदी के अनुसार अब वार्ड नंबर 2, 14, 18 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड नंबर 12 व 18 अनुसूचित जाति की महिलओं के आरक्षित रहेगा। इसी तरह वार्ड नंबर-5 और 33 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 13 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। जिसमें वार्ड नंबर 3, 4, 9, 17, 19, 22, 23, 26, 27, 37, 38, 44 और 45 नंबर वार्ड शामिल हैं। बाकी बचे सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए होंगे।

मतदाता सूची तैयार करने के लिए लगाई गई ड्यूटी

बता दें कि, मौजूदा सदन का कार्यकाल समाप्त हुए दो महीने से अधिक हो चुका है। इस बार फरीदाबाद नगर निगम के अंदर 24 नए गांवों को शामिल किया गया है। जिसकी वजह से निगम में वार्डों की संख्‍या बढ़कर इस बार 40 की जगह 45 हो गई। वार्डों की संख्‍या बढ़ने के कारण राज्‍य चुनाव आयोग द्वारा नए सिरे से वार्डबंदी भी कराई गई। वार्डबंदी का कार्य अप्रैल माह में पूरा हो गया था, तभी से लोग चुनाव तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।