लाइव टीवी

Faridabad News: फतेहपुर चंदीला भी होगा स्‍मार्ट सिटी की सूची में शामिल, जल्द शुरू होगा परियोजना पर काम

Updated Apr 09, 2022 | 18:43 IST

Faridabad News: फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फतेहपुर चंदीला गांव को स्‍मार्ट बनाए जाएगा। इसकी जिम्‍मेदारी अब नगर निगम को मिली है। निगम को यह प्रोजेक्‍ट एक साल में पूरा करना होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
प्रोजेक्‍ट के लिए 2.5 करोड़ रुपये किए गए अप्रूव
मुख्य बातें
  • फतेहपुर चंदीला गांव में मिलेंगी सभी सुविधाएं
  • संत नगर स्‍लम को भी पीपीपी मोड पर किया जा रहा डेवलेप
  • एक साल में पूरा करना होगा प्रोजेक्‍ट, 2.5 करोड़ रुपये पास

Faridabad News: फतेहपुर चंदीला में रहने वाले लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना के अब फतेहपुर चंदीला को भी नगर निगम स्मार्ट बनाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्रोजेक्‍ट पास कर नगर निगम को सौंप दिया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट के तहत होने वाले सभी कार्य यहां किए जाएंगे। इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिए जहां एक साल की समय सीमा रखी गई है, वहीं 2.5 करोड़ रुपये भी अप्रूव कर दिए गए हैं।

फरीदाबाद नगर निगम मुंबई की तर्ज पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यहां के कई इलाकों को डेवलेप कर रहा है। इसमें संत नगर स्लम और गांव फतेहपुर चंदीला प्रमुख है। निगम सबसे पहले इन जगहों को स्‍मार्ट बनाने का प्‍लान बनाया है। इसके लिए गांव में सुंदर सड़कें, स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइटें, चौपाल, सीवर लाइन डाली जाएगी जिससे बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़े। फतेहपुर चंदीला का कार्य एक प्राइवेट ठेकेदार को सौंपा गया था, लेकिन काम में लापरवाही बरतने के कारण उससे कार्य वापस लेकर स्मार्ट सिटी ने इसका काम अब नगर निगम को सौंप दिया है। वहीं स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से संत नगर में विकास कार्य करने का ठेका पीपीएस बिल्डर को दिया गया है।

नगर निगम को होगा आर्थिक फायदा

फरीदाबाद नगर निगम अभी आर्थिक मुश्किलों में घिरा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की माली हालत अभी ठीक नहीं है। इस प्रोजेक्‍ट के मिलने के बाद नगर निगम को भी आर्थिक फायदा होगा। नगर निगम द्वारा गांव में सीवर लाइन डाली जाएगी। नए सिरे से चौपाल का निर्माण किया जाएगा, सीवर लाइन डाली जाएगी। गांव में ऑटोमैटिक सोलर आधारित स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। यह प्रोजेक्ट निगम को एक साल में पूरा करन है। इसके दौरान निगम के काम पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। जिससे कोई गड़बड़ी न हो सके। इस प्रोजेक्ट के लिए निगम को ढाई करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। यदि काम तय समय पर पूरा और अच्छा किया तो कुछ और प्रोजेक्ट निगम को दिए जा सकते हैं।