लाइव टीवी

Faridabad Youth Games-2022: फरीदाबाद में इस दिन से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का प्रमोशन कार्यक्रम, होंगे ये खेल

Updated May 07, 2022 | 21:26 IST

Faridabad Raahgiri: हरियाणा में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 को सफल बनाने के लिए 9 मई को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं 20 से 22 मई के बीच खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इनसे युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अधिकारियों के साथ बैठक करते फरीदाबाद डीसी
मुख्य बातें
  • फरीदाबाद में 9 मई को शाम 5 बजे आयोजित होगी राहगीरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022
  • राहगीरी कार्यक्रम में पहुचेंगे कई नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम

Faridabad Raahgiri: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 को सफल बनाने के लिए फरीदाबाद में 20 से 22 मई को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित हो रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का प्रोमोशन कार्यक्रम होगा। इसी कड़ी में शहर के सेक्टर-12 व सेक्टर-15 रोड पर 9 मई को शाम 5 बजे ‘राहगीरी कार्यक्रम‘ का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने इन दोनों आयोजनों में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की है।

यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की प्रमोशनल सेरेमनी को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में जिला में 9 मई को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राहगीरी कार्यक्रम में आएंगे इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों सहित दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। ‘राहगीरी कार्यक्रम‘ में प्रशासन के आग्रह पर कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। ताकि नागरिक इन खिलाड़ियों से प्रेरित हो सकें।

होंगे कई कार्यक्रम

डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 हरियाणा के साथ फरीदाबाद के लिए भी एक बड़ा खेल आयोजन है। ऐसे में राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में जबरदस्त उत्साह का संचार होगा। उपायुक्त ने बताया कि राहगीरी के दौरान जिलों में खेले जाने वाले गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन जैसे पांच पारंपरिक खेलों में से कम से कम एक खेल का आयोजन जरूर करवाया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।