लाइव टीवी

गाजियाबाद में नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्‍ली पुलिस ने मारा था छापा

Updated May 23, 2022 | 19:42 IST

Ghaziabad News: दिल्‍ली पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में नकली करंसी छापने वाली एक फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस फैक्‍ट्री को चलाने वाला मुख्‍य आरोपी अभी भी फरार है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में पकड़ी गई नकली नोट छापने वाली फैक्‍ट्री
  • बाहर चलता था प्रिंटिंग प्रेस और अंदर छापे जाते थे पांच सौ के नकली नोट
  • दिल्‍ली पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस के साथ मिलकर की छापेमारी

Ghaziabad Crime: दिल्‍ली पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी में एक नकली नोट छापने वाले एक ऐसे फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ किया है, जो ट्रानिका सिटी थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। आम लोगों को दिखाने के लिए यहां पर प्रिंटिंग प्रेस भी खोली गई थी, लेकिन इसे अंदर पांच-पांच सौ के नकली नोट छपते थे। यहां छपने वाले नोटों को दिल्‍ली-एनसीआर के मार्केट में चलाया जाता था।

इसकी भनक कहीं से दिल्‍ली पुलिस को लगी। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने इस प्रेस पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद करने के अलावा दो लोगों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में इस मामले में कई और नामों का खुलासा हो सकता है।

करीब छह माह पहले ही खुली प्रेस

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि करीब छह महीने पहले ही यह प्रेस खोली गई थी। इसमें करीब एक दर्जन लोग काम करते थे। सभी कर्मचारी एक आम फैक्‍ट्री की तरह यहां भी सुबह आते और शाम को चले जाते थे। यहां काम करने वाले लोग आस—पास के लोगों से कोई बात नहीं करते थे। प्रेस के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किया गया था। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को पांच सौ रुपये के जाली नोटों सहित गिरफ्तार किया था। जिसके बाद लोनी के सेक्टर-पांच स्थित इस नकली नोट छापने वाले फैक्‍ट्री का पता चला। यह प्रिंटिंग प्रेस दिल्ली के भजनपुरा निवासी अजीम की है। पुलिस उसकी तलाश में है। पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गया।

कैला भट्ठा में भी पकड़ा गया था गिरोह

बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने भी इसी साल जनवरी माह में कैला भट्ठा में एक जाली करेंसी की फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 17 लाख रुपए की जाली करेंसी बरामद की थी। जांच में पता चला था कि आरोपी ने छापा पड़ने से पहले ही 11 लाख रुपये बाजार में खपा दिए थे। इस फैक्‍ट्री को चमन कॉलोनी निवासी आजाद चला रहा था। सभी आरोपी इस समय जेल में हैं।