लाइव टीवी

Ghaziabad Crime: जिस हिस्ट्रीशीटर की थी तलाश, वह अपने ही घर में मिला घायल, पत्‍नी ने बुला ली पुलिस

Updated Aug 14, 2022 | 19:32 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक अलग मामला आया है। पुलिस लंबे समय से जिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश कर रही थी, वह अपने ही घर पर जख्‍मी हालत में मिला है। घायल होने के बाद उसकी पत्‍नी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पत्‍नी ने कहा गोली लगी है, वहीं डॉक्‍टरों ने बताया नुकीली चीज से हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
गाजियाबाद में घर पर जख्‍मी मिला फरार हिस्ट्रीशीटर
मुख्य बातें
  • हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं करीब एक दर्जन आपराधिक मामले
  • ट्रानिका सिटी पुलिस कर रही थी आरोपी की लंबे समय से तलाश
  • हिस्ट्रीशीटर की पत्‍नी ने पुलिस को फोन कर दी घटना की जानकारी

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद पुलिस जिस फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश में लंबे समय से दौड़ भाग कर रही थी, वह अपने ही घर में गोली से जख्‍मी हुए हालत में मिला है। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के पचायरा गांव का हिस्ट्रीशीटर नेपाल उर्फ बंटा अपने घर में गोली लगने के बाद घायल हालत में मिला। इसकी सूचना हिस्ट्रीशीटर की पत्‍‌नी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पत्‍नी ने पुलिस के बताया कि पेट में गोली लगने से यह घायल हुआ है, लेकिन इलाज के दौरान गोली नहीं मिली है। ट्रानिका सिटी थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पचायरा गांव में रहने वाला नेपाल उर्फ बंटा ट्रानिका सिटी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसने लूट, चोरी व हत्‍या के प्रयास जैसे कई वारदात को अंजाम दे रखा है, पुलिस इसे लंबे समय से ढूंढ रही थी। पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे नेपाल की पत्‍‌नी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर बताया कि नेपाल घर पर है और उसे गोली लगी है। जिसके बाद पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल ले गई।

डॉक्‍टरों ने बताया नुकीली चीज से हुआ हमला

पुलिस पूछताछ में पत्‍नी ने बताया कि नेपाल सुबह घर के बाहर गेट के पास लेटे हुए थे और मैं घर के अंदर थी। तभी गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब मैं बाहर आई तो नेपाल बेहोश पड़ा था और उसके पेट से खून बह रहा था। सीओ लोनी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि डाक्टरों ने जांच की तो शरीर से गोली नहीं निकली है। डाक्टरों के मुताबिक किसी नुकीली चीज से चोट लगी है। सीओ ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी गोली चलने के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नेपाल के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।