लाइव टीवी

Gurugram: सैर पर निकले थे बुजुर्ग, पर Metro Rail के आगे कूद दे दी जान

Updated Aug 13, 2022 | 14:55 IST

Gurugram News: द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार शाम मेट्रो के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। कानपुर जिले के रहने वाले बुजुर्ग यहां पर अपनी पत्‍नी के साथ किराये के फ्लैट में रहते हैं। बुजुर्ग के दो बेटे हैं और दोनों विदेश में रहते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मेट्रो स्टेशन पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किया सुसाइड
मुख्य बातें
  • मेट्रो का टोकन लेकर सुसाइड करने प्‍लेटफार्म पर आ गए
  • जेब से मिले आधार कार्ड से हो सकी बुजुर्ग की पहचान
  • बुजुर्ग ने सुसाइड के लिए किसी को नहीं ठहराया दोषी

Gurugram News: गुरुग्राम के द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने शुक्रवार शाम मेट्रो के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले 70 वर्षीय रामनारायण के रूप में हुई है। वे यहां पर डीएलएफ फेज-दो में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। हादसे के कारण स्‍टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 15 मिनट तक गुरुग्राम-दिल्ली रूट पर मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया। मेट्रो थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को देने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने मृतक बुजुर्ग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनके दो बेटे हैं। दोनों विदेश में रहते हैं। एक बेटा पहले गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-दो में रहता था, वह कुछ दिन पहले ही विदेश गया है। उसी के साथ माता-पिता यहां पर रहते थे। ये प्रतिदिन शाम के समय सैर करने के लिए निकलते थे। शुक्रवार शाम को भी ये अपना मोबाइल घर पर छोड़कर सैर करने निकले और घूमते हुए सुसाइड करने के मकसद से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पहुंच गए। यहां पर मेट्रो का टोकन लेकर वे प्‍लेटफार्म पर आए और शाम करीब पांच बजे ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जेब से मिला एक लाइन का सुसाइड नोट

हादसे के बाद जब पुलिस ने शव की जांच की तो जब से आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान करते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। वहीं जेब से मिले एक लाइन के सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ‘इस आत्महत्या के लिए कोई दोषी नहीं है’। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हो सकता है कि बच्‍चों के दूर चले जाने के कारण बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान रहे हों। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आत्महत्या किए जाने की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।