लाइव टीवी

Haryanvi Gana: Ruchika Jangid ने नए गाने 'Bahu Rangeeli' ने मचाई धूम, देखें जबरदस्‍त वीडियो

Updated Sep 14, 2021 | 09:26 IST

Ruchika Jangid Haryanvi Gana Bahu Rangeeli Video: जानी मानी हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना बहू रंगीली रिलीज हो गया है। गाने को अब तक 9 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Ruchika Jangid Haryanvi Gana Bahu Rangeeli Video: जानी मानी हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना बहू रंगीली रिलीज हो गया है। 4 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 9 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं जो ये बताते हैं कि लोगों में रुचि का जांगिड़ के गानों को लेकर कितनी जबरदस्‍त दीवानगी है। रुचिका जांगिड़ के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सपना चौधरी के बाद रुचिका जांगिड़ हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। रुचिका जांगिड़ के इस नए गाने को गोरी नागोरी (Gori Nagori) और केडी (Kay D) पर फ‍िल्‍माया गया है। गाने के बोल पवन सरोहा ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक सोनोटेक का है।