लाइव टीवी

Haryanvi Song: रिलीज हुआ सोनिका सिंह का गाना 'डुंगे मारते चालूंगी', वीडियो ने मचाई धूम

Updated Apr 15, 2022 | 10:27 IST

Haryanvi Song Dunge Marte Challungi Watch Video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सोनिका सिंह का नया गाना 'डुंगे मारते चालूंगी' रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है।

Loading ...
Sonika Singh Haryanvi Song

Haryanvi Song Dunge Marte Challungi Watch Video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सोनिका सिंह का नया गाना 'डुंगे मारते चालूंगी' रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है। सोनिका सिंह की लोकप्रियता ऐसी है कि उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही फैंस की जुबां पर चढ जाता है। यह भी सच है कि उनके नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच उनका ये नया गाना छा गया है। गाने को विक्की तरोरी और चेतना बल्हारा ने आवाज दी है जबकि इसका म्यूजिक एसके सेंटी का है। गाने के बोल विक्की तरोरी के ही हैं। गाने में सोनिका सिंह का अंदाज जबरदस्त है। फैंस उनकी अदाओं पर लुटे जा रहे हैं। सोनोटेक गोल्ड के यूट्यूब चैनल पर आप भी इस वीडियो को देख सकते हैं।