लाइव टीवी

Manisha Sharma Haryanvi Song: मनीषा शर्मा का गाना 'बेईमान छोरा' रिलीज, प्रिया सोनी ने दिखाईं अदाएं

Updated Mar 29, 2022 | 09:42 IST

Manisha Sharma Haryanvi Song Beimaan Chora: जानी मानी हरियाणवी सिंगर मनीषा शर्मा का गाना बेईमान छोरा रिलीज हो गया है। कुछ समय पहले इसकी पहली झलक सामने आई थी।

Loading ...
Manisha Sharma Haryanvi Song Beimaan Chora

Manisha Sharma Haryanvi Song Beimaan Chora: जानी मानी हरियाणवी सिंगर मनीषा शर्मा का गाना बेईमान छोरा रिलीज हो गया है। कुछ समय पहले इसकी पहली झलक सामने आई थी। तभी से फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। गाने में मनीषा शर्मा की आवाज इतनी दिलकश है कि सुनने वालों के कानों में चाशनी सी घुल जाए। मनीषा शर्मा का ये गाना बेईमान छोरा शौकी और प्रिया सोनी पर फिल्माया गया है। गाने के बोल आदि कल्याण ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आरके क्रू का है। गाना कुछ ही घंटे पर रिलीज हुआ है और अब यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है।