लाइव टीवी

New Haryanvi Song: आते ही छाया रेनुका पंवार का नया गाना, प्रांजल दहिया का दिखा 'दबंग अवतार' VIDEO

Updated Dec 14, 2020 | 19:02 IST

रेनुका पंवार का नया गाना डीजे बजवादुंगी 3 रिलीज हो गया है। गाने में नवीन नरू और प्रांजल दहिया की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में प्रांजल दहिया ने अपने दबंग लुक से दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

Loading ...

नखरे, छटक मटक और जान जान जैसे कई सुपरहिट गानों से तहलका मचाने वाली रेनुका पंवार हरियाणवी इंडस्ट्री की धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में रेनुका पंवार के जलवे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में रेनुका पंवार का नया गाना डीजे बजवादुंगी 3 (DJ Bajwadungi 3) रिलीज हुआ है। गाने में नवीन नरू प्रांजल दहिया के साथ एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रांजल दहिया के देशी और दबंग अंदाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।

गाने में प्रांजल दहिया ने नवीन की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है। नवीन किसी दूसरी लड़की से शादी करने के लिए तैयारी कर रहे होते हैं और घर में शादी ब्याह के फंकशन चल रहा होता है। तभी प्रांजल एक दबंग गर्ल के रूप में नवीन के घर पर एंट्री करती हैं और नवीन के सर पर बंदूक रखकर कहती हैं कि बारात लेकर आउंगी और तुम्हें उठाकर ले जाउंगी। गाने में आप प्रांजल दहिया का यह अवतार देख हैरान हो जाएंगे। गाने को अब तक एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है।  लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक अमन जाजी ने दिया है।