लाइव टीवी

New Haryanvi Gana: इस गाने में दिखा रुचिका जांगिड़ का खूबसूरत अंदाज, फैंस को आ रहा पसंद

Updated Jul 17, 2020 | 21:00 IST

New Haryanvi Song: रुचिका जांगिड़ और ध्रुव सिंघल की जोड़ी को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। रुचिका जांगिड़ के इस गाने का अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Loading ...

New Haryanvi Song: उत्तर प्रदेश के शामली में जन्मी रुचिका जांगिड़ ने हरियाणवी गाने से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपने हरियाणवी गाने के करियर में अब तक कई सुपर हिट गाने दिए हैं। रुचिका सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। इस गाने में रुचिका जांगिड़ ने अपने आवाज से लोगों को अपना कायल बना दिया है, साथ ही में उनकी एक्टिंग के भी लाखों दीवाने हैं। रुचिका जांगिड़ और ध्रुव सिंघल की जोड़ी इस गाने में काफी क्यूट नजर आ रही है जिसमें रुचिका जांगिड़ ध्रुव सिंघल की पत्नी बनी हैं। इस गाने में यह दिखाया गया है कि ध्रुव सिंघल एक आर्मी ऑफिसर है जो रुचिका से अभी दूर हैं।  ध्रुव सिंघल के दूर होने के कारण रुचिका जांगिड़ उन्हें बहुत याद करती हैं और पल-पल उनके सपने देखती हैं। गाने के अंत में एक हैप्पी एंडिंग है जिसमें ध्रुव सिंघल सच में रुचिका के पास आ जाते हैं।