लाइव टीवी

Ruchika Jangid Haryanvi song: रुचिका जांगिड़ के नए गाने घाघरा की धूम, देखें ये रंगीला वीडियो

Updated Feb 08, 2022 | 14:13 IST

Ruchika Jangid New haryanvi song Ghaghara: जानी मानी हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ के गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं और यूट्यूब पर खूब धूम मचाते हैं।

Loading ...
Ruchika Jangid New haryanvi song Ghaghara

Ruchika Jangid New haryanvi song Ghaghara: जानी मानी हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ के गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं और यूट्यूब पर खूब धूम मचाते हैं। ऐसा कोई सप्ताह नहीं जाता अब उनका नया गाना रिलीज ना होता हो। इधर प्रपोज डे की धूम है और रुचिका जांगिड़ अपने नए गए से नया प्रपोजल सामने लाई हैं। रुचिका जांगिड़ का नया गाना घाघरा रिलीज हुआ है जोकि सपना चौधरी और विवेक राघव पर फिल्माया गया है। ये सपना चौधरी दूसरी हैं। इस गाने के बोल हैं- पीले रंग का पिया जी तम ला दो घाघरा। सपना चौधरी डांस करते हुए विवेक से पीले रंग के घाघरे की डिमांड कर रही हैं। 

पारंपरिक लिबास में दोनों कलाकार काफी दिलकश लग रहे हैं, वही दोनों का डांस बहुत प्यारा है। रुचिका जांगिड़ की आवाज के तो क्या कहने। गाना सुनकर पैर अपने आप उठ रहे हैं। गाने के बोल पवन सरोहा ने लिखे हैं जबकि संगीत सूर्या पांचाल का है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब देखा और साझा किया जा रहा है।