लाइव टीवी

Sapna Choudhary Dance: रेखा की तरह उमराव जान बनीं सपना चौधरी, 'In Ankhon Ki Masti' गाने पर किया डांस

Updated Jun 25, 2021 | 07:56 IST

Sapna Choudhary dance on In Ankhon Ki Masti ke Song: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मशहूर अदाकारा रेखा के गाने 'इन आंखों की मस्‍ती के' पर ऐसा डांस किया कि फैंस देखते रह गए।

Loading ...
Sapna Choudhary dance on 'In Ankhon Ki Masti'
मुख्य बातें
  • सपना चौधरी ने किया अदाकारा रेखा के गाने पर डांस
  • 'इन आंखों की मस्‍ती के' पर डांस करते हुए वीडियो छाया
  • सपना चौधरी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था ये वीडियो

Sapna Choudhary dance on In Ankhon Ki Masti ke Song: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मशहूर अदाकारा रेखा के गाने 'इन आंखों की मस्‍ती के' पर ऐसा डांस किया कि फैंस देखते रह गए। फ‍िल्‍म उमराव जान के इस गाने में रेखा नजर आई थीं और उन्‍होंने अपनी अदाओं का ऐसा जादू चलाया था कि आज तक लोग उन्‍हें याद करते हैं। वहीं जब रेखा के इस गाने पर सपना चौधरी ने डांस किया तो वाकई देखने वाला मूमेंट बन गया। सपना चौधरी उमराव जान की तरह ही तैयार हुईं और परफॉर्म किया।

शीशे के सामने इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो सपना चौधरी ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है जोकि बेहद कम समय में वायरल हो गया है। 13 घंटे में इस वीडियो को 50 हजार यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं कमेंट की तो जैसे बाढ़ आ गई है। यूजर्स उनके आउटफ‍िट, स्‍टाइल, डांस की तारीफ कर रहे हैं। सपना चौधरी ने इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन दिया है- तुम जैसे दीवाने हजारों हैं...

Watch Sapna Choudhary dance on Ankhon Ki Masti ke Song:

बता दें कि ये गाना साल 1981 में रिलीज हुई फ‍िल्म उमराव जान का है जिसमें रेखा ने लीड रोल निभाया था। इस गानेको आशा भोसले ने आवाज दी है। इस गाने को मशहूर गीतकार शहरयार ने लिखा था। इस गाने की बदौलत आशा भोसले को नेशनल अवॉर्ड मिला था और रेखा को सर्वश्रेष्‍ठ अदाकारा का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फ‍िल्‍म के लगभग सभी गाने सुपरहिट हुए थे जिसमें 'दिल चीज क्‍या है' भी शामिल है।