लाइव टीवी

Haryanvi Gana: झूमने पर मजबूर कर देगा ये हरियाणवी गाना, दर्शकों को आ रहा पसंद

Updated May 26, 2020 | 14:14 IST

Haryanvi Song: इन दिनों एक हरियाणवी गाना यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है जिसका नाम है 'सूजी सूजी आंख'। ये गाना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है जिसे अब तक 3 लाख बार देखा जा चुका है।

Loading ...

Haryanvi Song: बॉलीवुड गानों के साथ- साथ अब रीजनल गानों को भी बहुत पसंद किया जाता है। इनके फैंस की संख्या बहुत ज्यादा है और यही वजह है कि यह गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं। इन दिनों एक हरियाणवी गाना यू-ट्यूब पर छाया हुआ है जिसका नाम है सूजी सूजी आंख। इस गाने का म्यूजिक बेहद शानदार है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को विकास कुमार और माही पांचाल ने आवाज दी है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में सुमित कजला पारुल खत्री लीड रोल में हैं और गाने को अब तक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है। गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। 3 मिनट 27 सेकंड के इस गाने में एक शादीशुदा कपल के बीच की खटपट को दिखाया गया है। आप भी देखें वायरल हो रहा ये गाना।