लाइव टीवी

Haryanvi Song: सपना चौधरी ने डांस से मचाया गदर, हरियाणवी गाने 'गोली चल जावेगी' से लगाई स्टेज पर आग

Updated Jul 29, 2019 | 15:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सपना चौधरी का नया डांस वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सपना ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है और वो इस मशहूर गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सपना चौधरी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई और आज लाखों लोग उनके फैन हैं। सपना बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं लेकिन वो अब भी अपने स्टेज शो करती हैं। उनके डांस के लोग दीवाने हैं। हाल ही में सपना चौधरी का नया डांस वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सपना गाने 'गोली चल जावेगी' पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में सपना ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है और वो इस मशहूर गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं।
सपना चौधरी के इस वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। सपना चौधरी स्टेज पर जब परफॉर्म करती हैं तो वे एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाती हैं और उनका स्वैग बहुत ही कमाल का होता है। सिर्फ गोली चल जावेगी ही नहीं सपना चौधरी के गाने चेतक, तेरी आंख्या का यो काजल, बदली बदली लागे, लाड़ पिया के भी पहले से ही सुपरहिट है। 


सपना चौधरी को जिन गानों से पहचान मिली उनमें सबसे ऊपर तेरी आख्‍या का यो काजल है। यह सपना चौधरी का स‍िग्‍नेचर गीत है जिस पर ठुमके लगाए बिना वो कभी स्‍टेज से नीचे उतरती ही नहीं हैं। अगर कहीं स्‍टेज पर ये गाना न सुनने को मिले तो फैंस इसकी ड‍िमांड कर डालते हैं। 
बता दें कि सपना चौधरी डांस प्रोग्राम के ल‍िए जानी जाती हैं भले ही वह बिग बॉस 11 और फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट का हिस्‍सा रह चुकी हैं। सपना ने छोटी उम्र से ही स्‍टेज प्रोग्राम शुरू किए और आज वह हर‍ियाणा ही नहीं द‍िल्‍ली, यूपी, मप्र और बिहार में अपने प्रोग्राम करती हैं। सपना भी इन्‍हीं फैंस को भगवान मानती हैं। एक इंटरव्‍यू में सपना ने कहा था कि मेरा जहां प्रोग्राम होता है पता नहीं कहां कहां से लोग आते हैं।