लाइव टीवी

Haryanvi Gana: हरियाणवी गाने 'गुनहगार' के दीवाने हुए दर्शक, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Updated May 29, 2020 | 14:18 IST |

Haryanvi Song: इन दिनों एक हरियाणवी गाना यू-ट्यूब पर छाया हुआ है जिसमें विजय वर्मा और इंदू फोगाट हैं। गाने को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Loading ...

Haryanvi Song: इन दिनों दर्शकों में बॉलीवुड गानों के साथ- साथ रीजनल गानों को भी बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है। पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवी गानों के बहुत दर्शक हैं। इन दिनों एक हरियाणवी गाना यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है जिसमें विजय वर्मा और इंदू फोगाट हैं। गाने में इंदू विजय को गरीब समझ उनसे रिश्ता खत्म कर लेती हैं फिर उन्हें पता चलता है कि विजय बहुत अमीर हैं। यह जानने के बाद इंदू विजय के पास लौटना चाहती हैं लेकिन विजय उनके साथ नहीं रहना चाहते, इस गाने का नाम 'गुनहगार' है। गाने का पिक्चराइजेशन काफी अच्छा है। इस गाने को अब तक 34 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के सिंगर राजू पंजाबी हैं जबकि रैप को लिखा और गाया केडी ने है। आप भी देखें वायरल हो रहा ये गाना।