लाइव टीवी

Haryanvi Gaana: सोशल मीडिया पर छा गया अमित ढुल का नया हरियाणवी गाना कनक, देखे शानदार वीडियो

Updated May 04, 2021 | 13:42 IST |

Latest Haryanvi Song: यूट्यूब पर अमित ढुल का एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम कनक है। इस गाने का वीडियो दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है।

Loading ...

Amit Dhull, Binder Danoda And Raveena Bishnoi New Haryanvi Song Kanak: हरियाणवी गानों का ट्रेंड आजकल बढ़ता ही जा रहा है। ये सिर्फ हरियाणा और यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुने जाते हैं। यही कारण है कि हरियाणवी गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। यूट्यूब पर एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम कनक है। आपको बता दें कि इस नए हरियाणवी गाने को अमित ढुल ने गाया है और गाने के लिरिक्स बिंदर दनोदा ने लिखे हैं। ये हरियाणवी सॉन्ग बिंदर दनोदा और रवीना बिश्नोई पर फिल्माया गया है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को इस हरियाणवी गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।