लाइव टीवी

Latest Harynavi song : अमित सैनी रोहतकिया का नया हरियाणवी सॉन्ग मचा रहा है धूम, फैंस को खूब पसंद आ रहा वीडियो

Updated Nov 12, 2020 | 11:40 IST |

अमित सैनी रोहतकिया के नए हरियाणवी सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप इस गाने की वीडियो को यहां देख सकते हैं।

Loading ...

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों हिंदी से लेकर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक को जबरदस्त टक्कर दे रही है। हिन्दी, पंजाबी गानों की तुलना में हरियाणवी सॉन्ग लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। हाल में ही अमित सैनी रोहतकिया का हरियाणवी सॉन्ग Patake Bain इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस सॉन्ग में अमित सैनी रोहतकिया खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके दुश्मन उन्हें मारने की साजिश करते हैं। इस दौरान अमित सैनी रोहतकिया और उनके दुश्मनों के साथ लड़ाई होती है जिसमें वह अपने दुश्मन के आदमियों को गोली मार देते है। इस कारण से पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। लेकिन उनके वकील आकर उन्हें फिर से छुड़ा लेते हैं और बाद में वह अपने दुश्मनों के आदमियों को पैसे से खरीद कर उन्हीं से उनकी हत्या करवा देते हैं। अमित सैनी रोहतकिया ने इस सॉन्ग को गाया भी है और इसके लिरिक्स भी खुद ही लिखे हैं। वहीं गामे में म्यूजिक जी आर म्यूजिक ने दिया है। आप इस नए गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।