लाइव टीवी

Haryanvi Song: फाजिलपुरिया और अफसाना खान का हरियाणवी गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

Updated Oct 31, 2020 | 14:13 IST |

फाजिलपुरिया और अफसाना खान का नया गाना लाला लाला लोरी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। उनके इस काम को दर्शकों ने बहुत सराहा है।

Loading ...

Haryanvi Song: फाजिलपुरिया और अफसाना खान हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं जिन्होंने काफी हिट सॉन्ग दिए हैं। हाल ही में उनका नया डीजे सॉन्ग लाला लाला लोरी रिलीज हुआ है और आते ही यह गाना दर्शकों के दिलों में छा गया है। फाजिलपुरिया के साथ इस गाने में दीप्ति साधवानी को भी फीचर किया गया है। इस गाने में फाजिलपुरिया ने डॉन के स्टाइल को अपनाया है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। गाने में देखा जा सकता है कि फाजिलपुरिया दीप्ति के साथ डांस कर रहे हैं, दोनों कलाकारों के डांस मूव्स गजब के हैं। दीप्ति साधवानी ब्लैक ड्रेस में बहुत हॉट लग रही हैं साड़ी में तो उन्होंने बवाल मचा दिया है।