लाइव टीवी

Gulzaar Chhaniwala - Bhen Teri Bhi to Hogi: रक्षाबंधन से पहले गुलजार छानीवाला का नया गाना- 'बहन तेरी भी होगी'

Updated Jul 22, 2020 | 15:27 IST |

Gulzaar chhaniwala - Bhen Teri Bhi to Hogi re : गुलजार का यह गाना रक्षाबंधन से पहले रिलीज हुआ है, इस गाने में गुलजार समाज के उन दरिंदों को बता रहे हैं कि बहन तुम्हारी भी होगी।

Loading ...

Gulzaar chhaniwala Haryanvi Song: गुलजार छानीवाला हरियाणवी संगीत के एक सुपरस्टार सिंगर हैं। जहां अधिकतर गायक मनोरंजन से जुड़े विषयों पर गाने गाते हैं और बनाते हैं वहीं गुलजार इससे इतर सामाजिक मुद्दों पर गाने गाते भी हैं और बनाते भी हैं। गुलजार छानीवाला का जन्म हरियाणा के भिवानी शहर में 12 सितंबर 1997 को हुआ था। गुलजार ने अपने करियर की शुरुआत 'फाड़ फाड़' गाने से की थी उसके बाद 'कसुते' जैसे सुपरहिट गाने भी दिए। इसके बाद गुलजार ने सामाजिक संदेशों पर भी खूब गाने बनाएं जिनमें इज्जत, यमराज, फार्मर जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं।

इसी कड़ी में गुलजार का एक नया गाना 'बहन तेरी भी तो होगी रे' रिलीज हो गया इस गाने में गुलजार ने उन लोगों को संदेश दिया है जो महिलाओं,लड़कियों, बच्चियों के साथ छेड़छाड़ दुर्व्यवहार करते हैं। गुलजार ने इस गाने में बताया है कि समाज में आज भी लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

गुलजार का यह गाना रक्षाबंधन से पहले आया है, माना जा रहा है कि गुलजार छानीवाला का यह गाना लड़कियों के लिए उनकी बहनों के लिए एक तोहफा है। गाने की खास बात यह है कि इसे लिखा, गया और इसमें संगीत ही गुलजार छानीवाला ने ही दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं,आप पूरा गाना यहां देख सकते हैं।