लाइव टीवी

New Haryanvi Songs 2020 : गुलजार छानीवाला का गाना छलिया रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

Updated Nov 24, 2020 | 10:29 IST |

गुलजार छानीवाला का नया गाना छलिया यूट्यबू पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है। ये गाना ट्रेंड‍िंंग वीड‍ियोज में भी है। देखें वीड‍ियो।

Loading ...

गुलजार छानीवाला हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ ऐसे गायकों में शुमार है जिनकी लोकप्रियता ना केवल भारत तक सीमित है बल्कि विदेशों में भी इन्हें काफी पसंद किया जाता है। गुलजार के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों रात वायरल हो जाते हैं। युवाओं में उनके क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या मिलियंस में है। गुलजार का नया गाना छलियारिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि मात्र कुछ ही घंटों में गाने को 8 लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है। गाने में गुलजार का एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। सफेद धोती, लाल रंग के कोट और राजस्थानी जूती के कांबिनेशन में गुलजार एक अलग रूप में दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। गाने को लिखा, गाया और म्यूजिक गुलजार छानीवाला ने दिया है।  गाना गुलजार छानीवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।