लाइव टीवी

Sonika Singh New Haryanvi Song: दो पेग लगाकर सोन‍िका सिंह का हंगामा, सुमित काजला ने खाई ये कसम

Updated Jan 28, 2020 | 10:01 IST |

New Haryanvi Dj Song 2020 Thade Peg: सोन‍िका सिंह और सुमित काजला का नया गाना ठाडे पेग र‍िलीज हुआ है। इसे व‍िश्‍वजीत चौधरी और रेणुका पंवार ने गाया है।

Loading ...

Sonika Singh Sumit Kajla ka Naya Haryanvi Gana: हर‍ियाणवी गानों की सनसनी सोन‍िका सिंह अपने नए गाने ठाडे पेग में दो पेग लगाकर हंमागा करती नजर आ रही हैं। खेत से लेकर घर तक - वह काबू में ही नहीं आ रही हैं। इससे उनके पति बने सुमित काजला बेहद परेशान हैं और सोन‍िका को अलग-अलग तरीके से रोकने की कोश‍िश कर रहे हैं। गाने के अंत में पता लगता है क‍ि सोन‍िका ने ऐसा सुमित की नशे की लत छुटाने के लिए क‍िया था। गाने के बोल मुकेश जाजी ने ल‍िखे हैं और आवाज व‍िश्‍वजीत चौधरी और रेणुका पंवार ने दी है। गाने का  संगीत अमन जाजी का है।