लाइव टीवी

Latest Haryanvi Song 2020 : हरियाणवी गाने में किडनैप हुई बच्ची को गुलजार चन्‍नीवाला ने बचाया, देखें वीडियो

Updated Mar 16, 2020 | 14:34 IST |

Gulzaar Chhaniwala New song: हाल ही में गुलजार चन्‍नीवाले का एक नया हरियाणवी गाना 'पिंच' रिलीज हुआ है। जिसमें वे किडनैप हो चुकी बच्ची को बचाते हैं। देखें इसांनियत और दोस्ती पर बना ये गाना।

Loading ...

Gulzaar Chhaniwala New song: हरियाणवी गाने को हर कोई पसंद करता है। हरियाणवी गानों के शौकीन दर्शक अक्सर इन गानों पर झूमते नजर आते हैं। सिंगर गुलजार चन्‍नीवाला एक नया हरियाणवी गाना लेकर आए हैं। जिसका टाइटल 'पिंच' है। गाने में गुलजार चन्‍नीवाला अपने दोस्तो के साथ मिलकर किडनैप हो चुकी एक बच्ची को गुंडो से बचाते हैं और उसे सही सलामत घर पंहुचाते हैं। दोस्ती और इंसानियत पर बना ये गाना बेहद ही खूबसूरत है। बता दें इस गाने को खुद गुलजार चन्‍नीवाला ने ही गाया है। गाने के बोल भी उन्होंने खुद ही लिखे हैं और गाने को म्यूजिक भी उन्होंने खुद ही दिया है। हाल ही रिलीज इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है।