लाइव टीवी

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी गाने में दिखा प्रांजल दहिया का नया अवतार, देखें Aafat का वीडियो

Updated Jun 07, 2020 | 17:28 IST |

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर मनजीत पवार और रेनुका पनवार के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही आया उनका नया गाना भी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

Loading ...

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर मनजीत पवार और रेनुका पनवार का हाल ही एक नया गाना आया है, जिसका नाम है- 'आफत'। गाने के वीडियो में प्रिंस शर्मा और प्रांजल दहिया मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। गाने में प्रांजल दहिया की एक्टिंग कमाल की है। लड़कों को गलत हरकतों के लिए थप्पड़ जड़ती प्राजंल दहिया इस वीडियो में बड़ी ही साहसी और बेवाक लड़की के किरदार में हैं। फैन्स उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने के बोल इश्वर बदाना ने लिखे हैं और इसमें म्युजिक राईडर का है। हाल ही आए सिंगर मनजीत पवार और रेनुका पनवार के इस गाने को अबतक 569,253 बार देखा जा चुका है।