लाइव टीवी

Gajendra Phogat New Song: आते ही छाया हरियाणवी सिंगर गजेंद्र फोगाट का नया गाना 'यार तो चाले', मिले लाखों व्यूज

Updated Jun 22, 2020 | 21:58 IST |

Gajendra Phogat New Song Release: हरियाणवी सिंगर गजेंद्र सिंह फोगाट के गाने यूट्यूब पर हमेशा धमाल मचाते हैं। अब गजेंद्र का नया गाना 'यार तो चाले' आते ही वायरल हो गया है। देखें गाने का वीडियो...

Loading ...

Gajendra Phogat New Song Yaar To Chaale: हरियाणवी सिंगर गजेंद्र फोगाट पॉपुलेरिटी में सपना चौधरी को टक्कर देते हैं। गजेंद्र फोगाट का एक नया गाना 'यार तो चाले' रिलीज हो गया है। इस गाने ने कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। 

यार तो चाले गाने को 10 घंटे के अंदर ही तीन लाख 35 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में विक्रम जाखड़ और विदेशी एक्ट्रेस रचेल नजर आ रहे हैं। गाने की पूरी शूटिंग विदेशी लोकेशन पर हुई है। गाने के गायक गजेंद्र फोगाट की मानें तो ये पहला हर‍ियाणवी गाना है जो व‍िदेशी लोकेशन पर शूट हुआ है। इसके बाद से हरियाणवी गानों के फैन्‍स बेशक खूबसूरत लोकेशंस की उम्‍मीद भी वीड‍ियोज में रख सकते हैं। 

गजेंद्र फोगाट ने इस गाने को आवाज देने के अलावा इसके बोल भी लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक विनय व‍िनायक ने दिया है। ब‍िल्‍कुल ये वही व‍िनय है जो भोजपुरी का लॉलीपॉप लागेलू फेम गाने का संगीत दे चुके हैं। ये गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन- हरियाणवी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।