लाइव टीवी

New Haryanvi Song: हरियाणवी गाने में नजर आई प्यार और शक की कहानी, देखें वीडियो

Updated May 20, 2020 | 12:45 IST |

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर राज मावर उन गायकों में से हैं जिनके गाने खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही रिलीज उनके नये गाने 'नम्बर डिलीट' भी दर्शकों को खूब भा रहा है।

Loading ...

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर राज मावर के गाने खूब सुने जाते हैं। वो पहले ही अपने कई गानों- ब्याली आज्यागी, नींद चुराई, दारु बोले और सादगी गानों से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना चुके हैं। अब उनके इस गाने 'नम्बर डिलीट' को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में हिमांशी गोस्वामी और राजेश टांक लीड में हैं। गाने के वीडियो में हिमांशी, राजेश पर शक कर अपने रिश्ते को खराब कर लेती हैं तो इस पर राजेश उन्हें कहते हैं कि वो उनका नम्बर डिलीट कर उनकी फोटो भी अपने फोन से हटा देगें। हालांकि गाने के अंत में हिमांशी की गलतफहमी दूर हो जाती है और वो राजेश से माफी मांगती हैं। मगर वे उन्हें मना कर देते हैं। आपको बता दें इस गानो को राज मावर ने गाया है और इसके बोल मीत जुलानी ने लिखे हैं। गाने का संगीत वी राज बंधु का है।