लाइव टीवी

Sapna Chaudhary Dance: पंजाब में चला हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का जादू, गानों पर झूमे फैंस

Updated Feb 27, 2020 | 11:35 IST |

Sapna Choudhary live performance in Punjab: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में पंजाब की धरती पर अपने डांस का जलवा दिखाया।

Loading ...

Sapna Chodhary live performance in Punjab: हरियाणवी गानों पर अपने डांस से लोगो का दिल जीतने वाली सपना चौधरी ने हाल ही पंजाब में भी एक लाइव शो किया है। जिसमें सपना चौधरी के फैन्स पंजाब में भी उनके परफॉर्मेंस पर झूमते नजर आए। सपना चौधरी ने वहां कई गानों- कुर्ती ढ़ीली, गोली चल जावेगी और रपट लिख लो दरोगा पर परफॉर्म किया। पंजाब में परफॉर्मेंस के दौरान उन्‍होंने मल्टी कलर का सूट पहना हुआ था। सपना के फैन्स उनके इस लाइव स्टेज शो को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे। इंटरनेट पर भी उनके इस विडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सपना चौधरी सभी गानों में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। बता दें के स्टेज शो के अलावा सपना चौधरी फिल्मों में भी गानों पर डांस कर चुकी हैं और वह बिग बॉस सिजन 11 में भी नजर आ चुकी हैं।