लाइव टीवी

New Haryanvi song: हरियाणवी सिंगर सतपाल भट्टू आला और सूजी ठाकुर के गाने 'बागड़ो' ने मचाई धूम

Updated May 22, 2020 | 14:34 IST |

New Haryanvi song: हरियाणवी सिंगर सतपाल भट्टू आला और सूजी ठाकुर ने कई गानों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अब उनके नए गाने बागड़ो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading ...

New Haryanvi song: हरियाणवी गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। शादी, पार्टी या किसी भी फंक्शन में लोग इन गानों पर खूब एंजॉय करते हैं। हरियाणवी सिंगर सतपाल भट्टू आला और सूज़ी ठाकुर हाल ही एक नया गाना लेकर आए हैं जिसका टाइटल है- 'बागड़ो'।

बागड़ो गाने के वीडियो में दो प्रेमियो के प्यार, विश्वास और उस प्यार के प्रति समर्पण को दिखाया गया है। गाने में पवन गुज्जर, सूजी ठाकुर ने एक्टिंग भी की है। तो वहीं, हरियाणवी परिवेश में फिल्माया गया ये गाना बेहद ही खास है।

आपको बता दें कि इस गाने को इन दोनों गायकों सतपाल भट्टू आला और सूज़ी ठाकुर ने साथ में गाया है। गाने का खूबसूरत संगीत सेजल स्टूडियो का है।