लाइव टीवी

Haryanvi Gana: प्रांजल दाहिया के नए हरियाणवी गाने 'सैंडल' ने जीता फैंस का दिल, यूट्यूब पर देखें द‍िलकश अंदाज

Updated Oct 21, 2021 | 11:24 IST |

Haryanvi Song Sandal: जानी मानी हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। उनके गाने र‍िलीज होते ही धूम मचाने लगते हैं।

Loading ...

Haryanvi Song Sandal: जानी मानी हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। उनके गाने र‍िलीज होते ही धूम मचाने लगते हैं। ऐसा कोई हफ्ता नहीं गुजरता है, जब उनका गाना रिलीज ना होता हो। आज उनका नया गाना सैंडल रिलीज हो गया है जिसमें वह दुल्‍हन बनी नजर आ रही हैं। वीडियो में वह शादी की रस्‍में पूरा करती नजर आ रही हैं। गाने में उन्‍होंने अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है। इस गाने में उनके साथ जोगिंदर कुंडू नजर आ रहे हैं, वहीं अक्‍की आर्यन ने गाने को आवाज दी है। सोनू कुंडू ने गाने के बोल लिखे हैं। अब तक इस गाने को सात हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।