लाइव टीवी

Haryanvi Navratri Bhajan: सुनें कविता जांगरा का माता का हर‍ियाणवी भजन, भक्‍त‍ि में थ‍िरकने लगेंगे कदम

Updated Oct 22, 2020 | 17:42 IST |

रिलीज हो गया कविता जांगरी का सुपरहिट भजन 'लगन मेरे मईया कि मैं भाजी दौड़ी आई' यह भजन माता के साथ आपका भी मन प्रसन्न कर देगा।

Loading ...

आज माता कात्यायनी का दिन है। नवरात्रि के छठवें दिन मां दुर्गा के नौ रूपों में से उनके छठे रूप देवी कात्यायनी की पूजा होती है जिन्होंने महिषासुर का वध किया था, इसलिए उन्हें महिषासुर मर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है। इस खास दिन पर आप हरियाणवी का यह सुंदर भजन 'लगन मेरे मईया कि मैं भाजी दौड़ी आई' सुनिए और अपने मन को माता की भक्ति में लगाइए। सुबह सवेरे उठकर पूजा से पहले इस भजन को बजाकर आप परिवार के सभी सदस्यों को माता की भक्ति में झूमने पर मजबूर कर सकते हैं। माता रानी का यह भजन कविता जांगरा ने गाया है, यह हरियाणवी भाषा की एक मशहूर गायक हैं। इनके भक्ति गीत पूरे हरियाणा में काफी उत्साह से सुने जाते हैं। इस गाने को म्यूजिक दिया है रिंकू गुजराल ने या गाना फाइन डिजिटल हरियाणवी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।