लाइव टीवी

KD ka naya gana: केडी का नया गाना यो हर‍ियाणा है प्रधान रिलीज, राजू पंजाबी का द‍िखा नया अंदाज

Updated Jul 02, 2020 | 15:48 IST |

Kd – Yo Haryana Hai Pardhaan : केडी का नया गाना यो हर‍ियाणा है प्रधान र‍िलीज हुआ है। इसमें आपको राजू पंजाबी का नया अंदाज देखने को म‍िलेगा।

Loading ...

केडी हर‍ियाणवी गायकों मे एक जाना माना नाम है। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या लाखों में है। इनके गाने आए दिन इंटरनेट पर धूम मचाए रहते हैं। फिलहाल केडी का एक नया गाना यो हर‍ियाणा है प्रधान रिलीज हुआ है। रिलीज के कुछ ही घंटों में उसे हजारों लाखों लोगों ने देख लिया है। इस गाने में केडी हरयाणा के लोगों की मेहमाननवाजी पर बात कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे हर‍ियाणा के लोग मेहमान को भगवान मानते हैं। इस गाने को लिखा भी केडी ने ही है और संगीत दिया है राजू पंजाबी ने। गाने के डायरेक्‍टर ऑफ फोटोग्रफी प्रकाश कुमार हैं और उन्‍होंने इसे बेहतरीन तरीके से फिल्माया है। इस गाने को आप यहां देख सकते हैं।