लाइव टीवी

Haryanvi Song 2021: यूट्यूब पर धमाल मचा रहा प्रांजल दहिया और खतरी का नया हरियाणवी गाना लेम्बोर्गिनी

Updated Jun 09, 2021 | 19:33 IST |

New Haryanvi Song: खतरी और प्रांजल दहिया का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर जारी हो चुका है, जिसका टाइटल लेम्बोर्गिनी है। इस गाने का वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है।

Loading ...

Khatri And Pranjal Dahiya Latest Haryanvi Song Lamborghini: खतरी और प्रांजल दहिया के नए हरियाणवी गाने ने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक धूम मचाई हुई है। इस गाने में आपको हीरो हीरोइन की बेहतरीन स्टोरी देखने को मिलेगी। गाने के वीडियो में हीरो हीरोइन की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को खतरी और अकांक्षा त्रिपाठी ने साथ मिलकर गाया है और गाने के लिरिक्स खतरी ने ही लिखे हैं। गाने के वीडियो में खतरी और प्रांजल दहिया की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस नए हरियाणवी गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।