लाइव टीवी

Haryanvi Song: फैंस को दीवाना बना रहा मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा का नया हरियाणवी गाना प्रपोज, Watch Video

Updated Jul 21, 2021 | 13:48 IST |

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है, उनके नए गाने प्रपोज का वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।

Loading ...

Manisha Sharma And Masoom Sharma New Haryanvi Song Propose: फिलहाल ही मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल प्रपोज है। इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा का ये गाना देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि प्रपोज गाने को मासूम शर्मा ने मनीषा शर्मा को साथ मिलकर गाया है और म्युजिक जी आर ने दिया है। दोनों की जोड़ी इस गाने में एक साथ बेहद जच रही है। मासूम शर्मा के इंस्टाग्राम से लेकर ट्वीटर तक लाखों फैंस हैं, लोग इन्हें एक साथ देखना बेहद पसंद भी करते हैं। दोनों के इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई हुई है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।