लाइव टीवी

Haryanvi Video Song: देखिए मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा का लेटेस्ट हरियाणवी गाना ईनाम, Watch Video

Updated May 12, 2021 | 11:29 IST |

Latest Haryanvi Song: मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा का नया हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Masoom Sharma And Manisha Sharma New Hayanvi Song Inaam: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और इनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसका नाम इनाम है। आपको बता दें कि इस गाने को मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा ने गाया है और गाने के लिरिक्स हैरी लेथर ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर चार दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने के वीडियो को 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना श्वेता चौहान और कप्तान पर फिल्माया गया है। इस गाने के डायरेक्टर शेखर सलारिया हैं, इन्होनें गाने के वीडियो को काफी अच्छे से दर्शाया है। ये हरियाणवी गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।