लाइव टीवी

MD Desi Rockstar New Song: हरियाणवी सिंगर एम डी देशी रॉकस्टार का नया गाना हुआ रिलीज, वायरल हुआ वीडियो

Updated Jun 08, 2020 | 11:13 IST |

MD Desi Rockstar Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर एम डी देशी रॉकस्टार के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। अब हालिया रिलीज उनका गाना यू़ट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।

Loading ...

MD Desi Rockstar Haryanvi Song: हरियाणवी गाने आजकल लोगों को खूब पसंद आते हैं। यही वजह है की रिलीज होते ही ये गाने हिट गानों की फेहरिस्त में शामिल हो जाते हैं। अब हाल ही हरियाणवी सिंगर एम डी देशी रॉकस्टार एक नया गाना लेकर आए हैं। जिसका नाम है- 'सेटिंग'। वीडियो में एम डी और अजय हुडा के साथ प्रगति और अंजली अरोड़ा भी हैं। गाने में दिखाया गया है कि प्रगति और अंजली अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड को शादी का कार्ड देने जाती हैं। जिसपर वो कहते हैं कि पहले हमारी सेटिंग कराओं फिर तुम दोनों शादी करना। कॉमेटी से भरपूर ये गाना दर्शकों को खूब हंसाने वाला है। गाने में प्रगति और अंजली अरोड़ा बेहद ही खूबसूरत लग रही है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल अजय हू़डा ने लिखे हैं और इसका संगीत घनू म्यूजिक का है। गाने को डायरेक्ट प्रिंस ने किया है। गाने को अबतक 1,790,126 व्यूज मिल चुके हैं।