लाइव टीवी

New Haryanvi Song: सोशल मीडिया पर छाया मोहित शर्मा का नया हरियाणवी गाना 'शूटर', रूबा खान की अदाओं पर आया फैंस का दिल 

Updated Oct 04, 2021 | 17:12 IST |

Latest Haryanvi Song: अपने नए गाने शूटर में मोहित शर्मा रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं। मोहित शर्मा का नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...

Mohit Sharma and Ruba Khan Shooter Haryanvi Song: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक मोहित शर्मा का नया गाना शूटर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। मोहित शर्मा का यह नया और मजेदार गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। मोहित शर्मा के नए रोमांटिक गाने में रूबा खान को फीचर किया गया है जिन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों को अपना कायल बना दिया है। शूटर गाने में मोहित शर्मा और रूबा खान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह जबरदस्त हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें इस गाने को मोहित शर्मा ने गाया है वहीं सुमित बलंबिया ने इस गाने के बोल लिखे हैं।